महिला की गरीबी का डॉक्टर ने उठाया फायदा, डिलवरी फीस नहीं दे पाई तो 3000 रुपए में रख लिया नवजात

Published : Oct 02, 2020, 02:50 PM IST

नई दिल्ली. डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है। ऐसे में बिहार की एक घटना ने डॉक्टरी को दागदार कर दिया है। दरअसल, एक लालची डॉक्टर ने डिलीवरी के लिए आई महिला की गरीबी का फायदा उठाकर उससे उसका नवजात महज 3000 रुपए में ले लिया। कागज पर अंगूठा भी लगवा लिया था। ये घटना खगड़िया के मैड़या थाना की है। 

PREV
15
महिला की गरीबी का डॉक्टर ने उठाया फायदा, डिलवरी फीस नहीं दे पाई तो 3000 रुपए में रख लिया नवजात

देवरी निवासी चंडिका सिंह अपनी पत्नी को लेकर डिलीवरी के लिए पीएचसी जा रहे थे। तभी एक बिचौलिया उन्हें बहलाकर न्यू महिला क्लीनिक ले गया। इस दौरान रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया। वहीं, दूसरे बच्चे को जन्म क्लीनिक पहुंचने के बाद दिया। 
 

25

डिलीवरी के बाद महिला डॉक्टर एन. बानो ने डिलीवरी फीस के रूप में 7000 रुपए की मांग की। मगर महिला बहुत गरीब थी वह इतने पैसों का इंतजाम तत्काल नहीं कर सकती थी। तब महिला डॉक्टर ने एक बच्चे की कीमत 10 हजार लगाते हुए प्रसूता को 3000 रुपए देकर अंगूठा लगवा लिया और बच्चा रख लिया।

35

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दूसरे दिन महिला अपने पति और परिजनों के साथ इस मामले की रिपोर्ट लिखवाने पुलिस स्टेशन पहुंची। जहां थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार रत्न ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। 

45

जब मामला ज्यादा फैलने लगा तब जाकर महिला डॉक्टर ने बच्चा वापस किया। महिला डॉक्टर एन बानो ने मामले पर अपनी सफाई कुछ इस तरह दी।

55

डॉक्टर का कहना था की 'नवजात की दयनीय स्थिति को देखते हुए उसने ऐसा किया।' डॉक्टर ने यह कबूला कि उसने 10 हजार रुपए में नवजात का सौदा किया था, लेकिन इसके पीछे का मकसद नवजात को बचाना था।

Recommended Stories