लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी भी बिहार की मुख्यमंत्री रही हैं। लालू जब चारा घोटाले में जेल गए थे तो उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री का पद संभाला। वे तीन बार राज्य की सीएम बनीं। इतना ही नहीं वे बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री भी रही हैं। लालू की पत्नी पहली बार 2 साल के लिए सीएम बनी थीं। इसके बाद वे दूसरे और तीसरे कार्यकाल में 5 साल तक मुख्यमंत्री रहीं।