India@75: मदर इंडिया से केसरी तक, आजादी के 75 सालों में बनी इन 15 फिल्मों को कभी नहीं भुला पाएगा देश

मुंबई। इस साल हम अपनी आजादी का अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) मना रहे हैं। 15 अगस्त, 2022 को भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे हो रहे हैं। बता दें इस महोत्सव की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च, 2021 को साबरमती आश्रम से की थी। आजादी का अमृत महोत्सव अगले साल यानी 15 अगस्त, 2023 तक चलेगा। कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना बलिदान दिया, तब कहीं जाकर हम आज आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं। बता दें कि आजादी के बाद से अब तक भारत में कई फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें हमारे गौरवशाली इतिहास को बखूबी दिखाया गया है। इनमें आजादी के बाद आई फिल्म मदर इंडिया से लेकर बॉर्डर तक कई फिल्में शामिल हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं आजादी के बाद से अब तक की उन 15 यादगार फिल्मों के बारे में, जिन्हें भुला पाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 2, 2022 3:20 PM IST / Updated: Aug 14 2022, 10:46 AM IST

115
India@75: मदर इंडिया से केसरी तक, आजादी के 75 सालों में बनी इन 15 फिल्मों को कभी नहीं भुला पाएगा देश

मदर इंडिया 
यह मूवी 1957 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सुनील दत्त, राजेन्द्र कुमार, नरगिस ने लीड रोल निभाया था। वहीं विलेन का रोल कन्हैयालाल ने प्ले किया था। यह भारत की पहली फिल्म थी, जो ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुई थी। 

215

हकीकत
1964 में रिलीज हुई यह फिल्म भारत-चीन युद्ध पर बेस्ड थी। फिल्म में लीड रोल धर्मेन्द्र, बलराज साहनी, संजय खान और विजय आनंद ने निभाया था। इसमें बतौर एक्ट्रेस प्रिया राजवंश ने काम किया है। 

315

शहीद
1965 में रिलीज हुई फिल्म शहीद उन देशभक्ति फिल्मों में शामिल है, जिसे लोग आज भी याद करते हैं। फिल्म में मनोज कुमार के अलावा कामिनी कौशल और निरूपा रॉय ने काम किया है। इसमें विलेन का रोल एक्टर प्राण ने निभाया था। 

415

पूरब और पश्चिम
1970 में रिलीज हुई इस फिल्म के गाने आज भी खूब सुने जाते हैं। मूवी में मनोज कुमार के अलावा विनोद खन्ना और अशोक कुमार ने भी काम किया है। इसमें एक्ट्रेस सायरा बानो और निरूपा रॉय थीं, जबकि विलेन का किरदार प्रेम चोपड़ा ने निभाया था।

515

क्रांति
1981 में रिलीज हुई इस फिल्म में दिलीप कुमार, शशि कपूर, मनोज कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा लीड रोल में थे। वहीं एक्ट्रेस हेमा मालिनी, परवीन बाबी और निरूपा रॉय थीं। विलेन का किरदार प्रेम चोपड़ा ने निभाया था। ये उस दौर की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।

615

गांधी
1982 में रिलीज हुई इस फिल्म में महात्मा गांधी का रोल विदेशी एक्टर बेन किंग्सले ने निभाया था। इनके अलावा मार्टिन सीन, जॉन मिल्स, ट्रेवर होवर्ड भी थे। एक्ट्रेस रोहिणी हट्टंगडी हैं। फिल्म में विलेन का रोल अलेक पद्मसी और एडवर्ड फॉक्स ने प्ले किया है।

715

कर्मा
1986 में रिलीज हुई इस फिल्म में लीड रोल दिलीप कुमार, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, और नसीरुद्दीन शाह ने निभाया था। वहीं एक्ट्रेस श्रीदेवी, पूनम ढिल्लों और बिंदू थीं। फिल्म में विलेन का रोल अनुपम खेर और शक्ति कपूर ने प्ले किया है। 

815

1942: अ लव स्टोरी
1994 में रिलीज हुई इस फिल्म में अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ के अलावा अनुपम खेर ने भी काम किया है। फिल्म की एक्ट्रेस मनीषा कोइराला हैं, जबकि विलेन का रोल ब्रायन ग्लोवर ने निभाया था। फिल्म के गाने बेहद हिट हुए थे। 

915

बॉर्डर
1997 में रिलीज हुई यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए लोंगेवाला के युद्ध पर बेस्ड है। इसमें भारत के 120 जवानों ने पाकिस्तानी फौज को धूल चटा दी थी। फिल्म में लीड एक्टर सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ थे, जबकि एक्ट्रेस पूजा भट्ट, तब्बू और शरबानी मुखर्जी हैं। 

1015

लगान
2001 में रिलीज हुई फिल्म लगान में मुख्य किरदार आमिर खान, अखिलेन्द्र मिश्रा, प्रदीप रावत, रघुवीर यादव, कुलभूषण खरबंदा ने निभाया है। इसमें एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह और रशेल शैली हैं, जबकि विलेन के रोल में यशपाल शर्मा और पॉल ब्लैकथोर्न हैं। ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन पाने वाली यह भारत की तीसरी फिल्म थी। 

1115

गदर : एक प्रेमकथा
यह फिल्म 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान की एक प्रेम कहानी है। 2001 में आई इस फिल्म में लीड किरदार सनी देओल और विवेक शौक ने प्ले किया है। इसमें एक्ट्रेस अमीषा पटेल, लिलिट दुबे और प्रतिमा काजमी हैं, जबकि विलेन का रोल अमरीश पुरी और विश्वजीत प्रधान ने निभाया है। 
 

1215

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
2002 में रिलीज हुई इस फिल्म में मुख्य किरदार अजय देवगन, सुशांत सिंह और डी संतोष ने निभाया था। फिल्म की एक्ट्रेस अमृता राव थीं, जबकि विलेन का रोल गिल एलोन ने प्ले किया था। 

1315

मंगल पांडे : द राइजिंग
2005 में रिलीज हुई यह फिल्म भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडे पर बेस्ड थी। फिल्म में लीड रोल आमिर खान और टॉबी स्टीफंस ने निभाया था। वहीं एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और अमीषा पटेल थीं। मूवी में विलेन के रोल में टॉम अल्टर और बेन नीलोन हैं। 

1415

रंग दे बसंती
2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में लीड किरदार आमिर खान, सिद्धार्थ, आर माधवन, शरमन जोशी और कुणाल कपूर ने निभाया है। फिल्म में एक्ट्रेस सोहा अली खान और  एलिस पैटन हैं। 

1515

केसरी 
2019 में रिलीज हुई यह फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर बनी है। यह युद्ध ब्रिटिश भारतीय सेना की 36वीं सिख रेजीमेंट के 21 सैनिकों और 6 हजार से ज्यादा अफगानी और पश्तूनी कबीलों के बीच हुई थी। फिल्म में लीड रोल अक्षय कुमार, मीर सरवर और अश्वत भट्ट ने निभाया है। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हैं। 

ये भी देखें : 

India@75: मिलिए कर्नाटक केसरी गंगाधर राव बालाकृष्णा देशपांडे से, जिन्होंने मैसूर में तोड़े अंग्रेजी कानून

India@75: लाला लाजपत राय को लाठी लगी तो भगत सिंह ने उठाया था हथियार, बदला लेने के लिए की सॉन्डर्स की हत्या

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos