Mumbai Rain: कोरोना की मार झेल रहे मुंबई पर बारिश का कहर, तालाब बनी सड़कें, हाई टाइड का भी अलर्ट

Published : Jul 05, 2020, 04:23 PM IST

मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी में अभी कोरोना का कहर कम भी नहीं हुआ था कि एक नई मुसीबत सामने आ गई। दरअसल, मुंबई में पिछले 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है। कई इलाकों में सड़कें तालाब बनी नजर आ रही हैं। राजधानी में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इतना ही नहीं लोगों को जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने हाई टाइड का अलर्ट भी जारी किया है।

PREV
17
Mumbai Rain: कोरोना की मार झेल रहे मुंबई पर बारिश का कहर, तालाब बनी सड़कें, हाई टाइड का भी अलर्ट

मौसम विभाग ने शहर में अगले 24 घंटे तक बारिश का अनुमान जताया है। इतना ही नहीं शहर में दो दिन के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में भारी बारिश हो रही है। 
 

27

निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति
लगातार हो रही बारिश के चलते नवी मुंबई, चेंबूर, किंग्स सर्किल, हिंदमाता, धारावी, कालचौकी, चेंबूर रेलवे स्टेशन, अंधेरी समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। कई जगहों पर पेड़ गिरने और दीवार ढहने की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई।  

37

हाई टाइड का अलर्ट, समुद्र के किनारे ना जाएं लोग
मौसम विभाग ने रविवार दोपहर को हाई टाइड का अलर्ट जारी किया है। समुद्र के किनारे 4 से 5 मीटर की ऊंची लहरें उठने की भी आशंका है।

47

मछुआरों को समुद्र में ना जाने की चेतावनी दी गई है। उधर, समुद्र का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रह रहे लोगों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। तट के किनारे बसे इलाकों में भी जलभराव हो गया है। 

57

हालांकि, भारी बारिश के बीच मुंबई में रेल यात्रा प्रभावित नहीं हुई। सभी ट्रेनें समय पर चल रही हैं और उनके यातायात में कोई बाधा नहीं है।

67

 कई इलाकों में सड़कों पर 5 फीट तक पानी भर गया है। (तैरकर सड़क पार करता युवक)

77

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई की कोलाबा वेधशाला ने 24 घंटों में 129.6 मिलीमीटर, सांताक्रूज में 200.8 मिलीमीटर तक बारिश हुई है।

Recommended Stories