Published : Dec 29, 2021, 11:47 AM ISTUpdated : Dec 29, 2021, 11:51 AM IST
नई दिल्ली. नीट पीजी काउंसलिंग (NEET-PG Counselling) में देरी के खिलाफ डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। कोरोना के बीच डॉक्टरों की हड़ताल पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। डॉक्टरों की हड़ताल पिछले 12 दिनों से जारी है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया(Mansukh Mandaviya) के आश्वासन के बाद दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर 29 दिसंबर से काम पर लौट आए। लेकिन फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन(FORDA) की देशव्यापी हड़ताल जारी है। यह संस्था देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर के वेलफेयर से जुड़ी है।डॉक्टरों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए 29 दिसंबर को देशभर में हड़ताल का ऐलान किया था। देखिए कुछ तस्वीरें...
डॉक्टरों की हड़ताल का सबसे अधिक असर दिल्ली के अस्पतालों में देखने को मिल रहा है। यहां दिनभर मरीज डॉक्टरों के आगे हाथ जोड़कर इलाज कराने की गुहार लगाते देखे गए।
twitter पर फोटो(ऊपर) शेयर करते हुए दीपक आर ने लिखा-मैं जीबी पंत दिल्ली अस्पताल गया, इस बात से अनजान कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं। हमें टोकन दिए गए और डॉक्टर का इंतजार करने को कहा, लेकिन मरीजों को देखने कोई नहीं आया। अस्पताल में कोहराम मच गया। नीचे के फोटो-ANI
25
रेजिडेंट डॉक्टरों की पुलिस से झड़प का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील विनीत जिंदल ने यह याचिका दाखिल करते हुए ओमिक्रोन का हवाल देकर कहा कि डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर सरकार उचित कदम उठाए। साथ ही उन पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के साथ बदतमीजी की है। फोटो क्रेडिट-indianexpress.com/Abhinav Saha
35
चूंकि FORDA की हड़ताल जारी है, लिहाज देशभर के अस्पतालों में व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई हैं। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने एक बयान के जरिये कहा था कि डॉक्टरों के खिलाफ #Delhi पुलिस द्वारा क्रूर बल के विरोध में 29 दिसंबर, 2021 को सुबह 8 बजे से देश भर में सभी स्वास्थ्य सेवाओं से पूरी तरह से वापसी का आह्वान किया गया है।
45
नीट पीजी काउंसलिंग (NEET-PG Counselling) का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। 27 दिसंबर को डॉक्टरों ने सुप्रीम कोर्ट का घेराव करने के मकसद से पैदल मार्च निकाला था। लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। कहा जा रहा है कि इस दौरान पुलिस और डॉक्टरों के बीच झूमाझटकी भी हुई।
55
FORDA के अध्यक्ष डॉ मनीष ने कहा- हड़ताल अभी भी जारी है। हम आईटीओ में रेजिडेंट डॉक्टरों के कल के विरोध के दौरान पुलिस की बर्बरता के लिए लिखित माफी की मांग करते हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.