निर्भया के दरिंदों को फांसी तक पहुंचाने में इन 2 लोगों ने निभाई अहम भूमिका

नई दिल्ली. दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने निर्भया के दोषियों का चौथा डेथ वारंट जारी किया है। चारों दोषियों को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी दी जाएगी। अब चारों दोषियों की क्यूरेटिव और दया याचिका रद्द हो चुकी है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि यह दोषियों का फाइनल डेथ वारंट हो सकता है। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को चौथे दोषी पवन की दया याचिका खारिज की थी। 7 साल के इंतजार के बाद अब निर्भया को न्याय मिलता नजर आ रहा है। निर्भया के दोषियों को फांसी तक पहुंचाने में सीमा समृद्धि और अवनींद्र की भूमिका अहम रही। आईए जानतें हैं कि ये कौन हैं और इन्होंने कैसे निर्भया को न्याय दिलाया।

Asianet News Hindi | Published : Mar 6, 2020 8:44 AM IST / Updated: Mar 06 2020, 03:07 PM IST

111
निर्भया के दरिंदों को फांसी तक पहुंचाने में इन 2 लोगों ने निभाई अहम भूमिका
अवनींद्र पांडेय : निर्भया मामले में अवनींद्र पांडेय इकलौते गवाह थे। उन्हीं की गवाही ने निर्भया को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अवनींद्र घटना के वक्त निर्भया के साथ बस में मौजूद थे।
211
चलती बस में जब निर्भया के साथ दरिंदगी हुई तब अवनींद्र को भी बुरी तरह पीटा गया था। इसके बाद उन्हें निर्भया के साथ बस से बाहर फेंक दिया गया। निर्भया के दोस्त की गवाही को निचली अदालत, दिल्ली हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने सही माना और फांसी की सजा सुनाई।
311
411
अवनींद्र यूपी के गोरखपुर के रहने वाले हैं। तुर्कमानपुर स्थित घर में आज भी उनका परिवार रहता है। उनके पिता भानु प्रताप पांडेय शहर के जाने माने वकील हैं। वो कहते हैं, इस घटना को 7 साल हो गए। अब बेटा इन सब से दूर दूसरी जिंदगी जी रहा है।
511
उन्होंने बताया, घटना के बाद बेटे से इतने सवाल पूछे गए कि वो अपनी लाइफ में आगे ही नहीं बढ़ पा रहा था। हालांकि, अब ऐसा नहीं है। पुणे में कॉम्पटीशन की तैयारी करने के बाद वो विदेश में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात है। वो बस यही चाहता है कि निर्भया के दोषियों को फांसी हो।
611
सीमा समृद्धि: दरिंदों को फांसी की सजा दिलाकर निर्भया को इंसाफ दिलाने में वकील सीमा समृद्धि का अहम रोल रहा है। सीमा समृद्धि शुरुआत से ही निर्भया की माता-पिता की वकील हैं। सीमा कुशवाहा पिछले एक दशक से वकालत कर रही हैं।
711
सीमा ने 2014 में सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू की। इसके बाद वे निर्भया ज्योति ट्रस्ट से भी जुड़ीं। सीमा ने दोषियों के हर पैतरेंबाजी का कोर्ट में खुलकर जवाब दिया। इसी का नतीजा ये हुआ कि एक दोषियों की एक के बाद एक याचिका खारिज होती चली गईं। अब दोषियों का चौथा डेथ वारंट जारी किया गया है।
811
इससे पहले पटियाला कोर्ट ने 7 जनवरी को पहला डेथ वारंट जारी किया गया था, जिसमें दोषियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी दी जानी थी। लेकिन दोषियों के कानूनी दांव पेंच के चलते यह फांसी टल गई। फिर 17 जनवरी को जारी किया, इसके मुताबिक- 1 फरवरी को फांसी होनी थी।
911
हालांकि, कानूनी दांव पेंच के चलते यह भी टल गया। इसके बाद कोर्ट ने तीसरी बार डेथ वॉरंट जारी कर 3 मार्च की सुबह 6 बजे फांसी की तारीख तय की थी। लेकिन दोषी पवन ने 2 मार्च को दया याचिका लगा दी। इस वजह से कोर्ट ने डेथ वॉरंट को रद्द कर दिया।
1011
16 दिसंबर, 2012 की रात में 23 साल की निर्भया से दक्षिण दिल्ली में चलती बस में 6 लोगों ने दरिंदगी की थी। साथ ही निर्भया के साथ बस में मौजूद दोस्त के साथ भी मारपीट की गई थी। दोनों को चलती बस से फेंक कर दोषी फरार हो गए थे।
1111
इसके बाद निर्भया का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चला था। जहां से उसे सिंगापुर के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था। 29 दिसंबर को निर्भया ने सिंगापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos