दम तोड़ने से पहले निर्भया ने मां को लिखे थे 6 पत्र, जानिए आखिरी पलों में वो क्या-क्या कह गई

नई दिल्ली.  निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को 1 फरवरी 2020 को फांसी दी जानी है। सात साल पहले हुई इस घटना ने पूरे देश को दहला दिया था। 16 दिसंबर 2012 की निर्भया (काल्पनिक नाम) से चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बात करें अगर पीड़िता की तो आखिरी सांस लेते वक्त उसने करीब 6 लेटर्स में बस एक ही इच्छा जताई थी अपने कातिलों की मौत। दुनिया छोड़ने से पहले दर्द से तड़पते हुए अस्पताल में निर्भया ने अपनी मां को कई बातें बताईं थीं। ये बाते बाद में मीडिया रिपोर्ट में सामने आईं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जानिए आखिरी पलों में वह मां से क्या-क्या कह गई थी.......

Asianet News Hindi | Published : Jan 21, 2020 4:42 AM IST / Updated: Jan 21 2020, 10:38 AM IST

111
दम तोड़ने से पहले निर्भया ने मां को लिखे थे 6 पत्र, जानिए आखिरी पलों में वो क्या-क्या कह गई
16 दिसंबर से 29 दिसंबर 2012 के बीच पूरा देश निर्भया की सलामती की दुआएं कर रहा था। वो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। उसका शरीर छलनी था, बदन के हर हिस्से को दांतों से काटा गया था, प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी गई थी। दरिंदगी की शिकार निर्भया उधेड़बुन में थी कि जिंदा बचेगी भी या नहीं? उसे लग रहा था उसकी जान बचना मुश्किल है ऐसे में वो अपनी मां आशा देवी से सब कुछ कह गई जो वो उस समय कह सकती थी। अस्पताल में थोड़ा बहुत होश आने पर निर्भया ने 6 खत लिखे।
211
निर्भया ने हालत बिगड़ने के बाद अपने जीवन की अंतिम लड़ाई में बहुत हिम्मत दिखाई। इसी दौरान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने पीड़िता और उसके रिश्तेदारों से मिलने के लिए सफदरजंग अस्पताल का दौरा किया था। बाहर आने के बाद उन्होंने बताया था कि निर्भया की आंत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो हैं। इसके लिए एक और सर्जरी करनी पड़ेगी। उसके बाद उसे आपरेशन थियेटर से बाहर लाया जाएगा।
311
लड़की की स्थिति के बारे में आगे बात करते हुए तीरथ ने कहा था कि वह इशारों में और लिखित शब्दों से डॉक्टरों और रिश्तेदारों से बात कर रही थी। अपने लिखे लेटर्स में निर्भया ने संकेतों और छोटे-छोटे शब्दों में अपनी मां से बातें बताईं। निर्भया ने उन्हें पीठ दर्द और दूसरी तकलीफों के बारे में बताया। उसने परिवार से दोषियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग की है और आरोपियों को मौत तक फांसी पर लटकाए जाने को कहा।
411
अस्पताल में निर्भया ने जब अपने पिता को देखा तो वो बुरी तरह टूट गई। वो बहुत रोई और शर्मिंदा महसूस करने लगी। इससे पहले दिन अपनी मां को एक लिखित संचार में निर्भया ने कहा था- मां, मैं जीना चाहती हूं। मुझे बचा लीजिए, उन लोगों ने मेरे साथ वहशीपना किया, मुझे मारा गया, मेरे साथ बलात्कार किया। मेरे शरीर को नोंचा गया, काटा गया। मैं चाहती हूं उन दरिंदों को तब तक फांसी पर लटकाया जाए जब तक उनकी मौत न हो जाए। हैंग देम टिल डेथ।
511
उस दौरान कई राजनेता सफदरजंग अस्पताल में निर्भया से मिलने गए थे, जहां उसे रविवार रात चलती बस में क्रूर हमले के बाद भर्ती कराया गया था। भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता भी उनमें से एक थे। उन्होंने याद करते हुए बताया था कि लड़की ने अपनी मां को क्या बताया था।
611
विजेंद्र गुप्ता ने कहा था कि लड़की बुरी स्थिति में थी। उसके पिता ने डॉक्टरों के हवाले से बताया था कि छोटी आंत जो 20 फीट लंबी है, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और उसके पिता कहते हैं कि अगर इसे हटा दिया गया तो उसके जिंदा रहने का क्या मतलब है। उसकी मां समेत पूरा परिवार सदमे में था। उस वक्त जो लोग अस्पताल में मौजूद थे उन्होंने बताया कि निर्भया ने अपने संकेत के जरिए कहा था- मां मैं जीना चाहती हूं। डॉक्टरों ने कहा- बेहद अमानवीय तरीके से लड़की को तहस-नहस कर दिया गया था। दिल्ली और देश के लिए इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता।
711
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी बलात्कार पीड़िता से मिलने अस्पताल गई थीं। उन्होंने पीड़िता की मां को गले लगाया था और सरकार से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया था। डॉक्टरों के मुताबिक, लड़की की बुरी तरह पिटाई के कारण उसकी छोटी आंत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। बेहोशी की हालत में चलती बस से फेंकने के बाद उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं थीं। डॉक्टरों ने यह भी आशंका जताई थी कि उसके शरीर पर गंभीर चोटों के कारण मवाद बनने शुरू हो गए हैं। जो रिकवरी में खतरा पैदा कर सकते हैं।
811
साल 2012 में घटना के बाद निर्भया गैंगरेप के खिलाफ देशभर में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे। वे उसके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी कर रहे थे। जल्द ठीक होने और न्याय की मांग के लिए कई जगहों पर कैंडल लाइट मार्च का आयोजन किया गया था।
911
घटना के दोषियों को 1 फरवरी 2020 को फांसी होगी। निर्भया के चारों दोषी मुकेश, विनय, पवन और अक्षय इन दिनों हाईसिक्योरिटी सेल में बंद हैं। एक ओर जहां मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति से खारिज होने के बाद उसके सभी कानूनी विकल्प लगभग खत्म हो गए हैं। वहीं पवन, अक्षय और विनय ने अब तक दया याचिका नहीं डाली है।
1011
बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट की वकील इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां से दोषियों को माफी देने की बात कही थी, जिसपर आशा देवी ने कहा था कि भगवान भी कहे तो भी माफ नहीं करूंगी। उनकी इस भावना के पीछे जरूर ही उनकी बेटी की वो चीखें होंगी जिसमें सिर्फ और सिर्फ एक ही बात थी कि दरिंदों को सजा दिलाना।
1111
निर्भया के मामले पर पूरे देश में बवाल है, पीड़िता की मां किसी भी हाल में दोषियों की सजा चाहती हैं। उनका कहना है कि मेरी बेटी के साथ दरिंदगी हुई है वो चाहती थी उसके दोषियों को सजा मिले इसलिए मैं महान नहीं हूं मैं दोषियों को माफ नहीं कर सकती।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos