10 की मौत.. तब्लीगी मरकज ने कहा, हमारी गलती नहीं, बताई लॉकडाउन के पहले और बाद की पूरी कहानी

नई दिल्ली. निजामुद्दीन में तब्लीगी मरकज से 1034 लोगों को निकाला गया, जिसमें 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मरकज से बसों के जरिए 34 चक्कर लगाए गए। इनमें से 334 को हॉस्पिटल में और 700 को क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट किया गया है। बता दें कि 1 से 15 मार्च तक निजामुद्दीन में मरकज तब्लीगी जमात का जलसा था, जिसमें भारत सहित 15 देशों से करीब 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। हैरानी की बात तो यह है कि 22 मार्च को लॉकडाउन के ऐलान के बाद भी यहां करीब 2 हजार लोग ठहरे हुए थे।

Asianet News Hindi | Published : Mar 31, 2020 8:17 AM IST / Updated: Mar 31 2020, 03:00 PM IST

114
10 की मौत.. तब्लीगी मरकज ने कहा, हमारी गलती नहीं, बताई लॉकडाउन के पहले और बाद की पूरी कहानी
2 हजार लोगों में से 200 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। वहीं जो लोग यहां से लौटकर अपने घर गए थे, उनमें 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें तेलंगाना में 6, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में एक-एक व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। ऐसे में आरोप लग रहे हैं मौलवी की लापरवाही की वजह से करीब 5 हजार से ज्यादा लोगों की जान खतरे में है। ऐसे में जानने की कोशिश करते हैं तब्लीगी ने इस मामले में क्या सफाई दी है?
214
जनता कर्फ्यू के ऐलान का पालन किया। उसी दिन मरकज को बंद कर दिया। किसी को बाहर से नहीं आने दिया। जो लोग पहले से मरकज में थे, उन्हें घर भेजने का इंतजाम किया जाने लगा।
314
जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले से ही कई जगहों पर रेल सेवाएं बंद होने लगी थी। इसलिए जो लोग बाहर से आए थे, उन्हें बाहर भेजना मुश्किल था। फिर भी दिल्ली और आसपास के करीब 1500 लोगों को घर भेजा गया। करीब 1000 लोग मरकज में बचे रह गए।
414
जनता कर्फ्यू के बाद 31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान हो गया। बस और दूसरी गाड़ियां मिलनी बंद हो गईं। ऐसे में जो लोग दूसरे प्रदेशों से आए थे, उन्हें घर भेजना मुश्किल था।
514
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की बात मानी। उन्होंने कहा था कि जो लोग जहां हैं वहीं रहें। बाहर न निकलें। हमने उन्हीं के आदेश का पालन किया।
614
24 मार्च को निजामुद्दीन एसएचओ ने हमें नोटिस भेजकर धारा 144 के उल्लंघन का आरोप लगाया। हमने जवाब में एक पत्र लिखा। हमने कहा, मरकज को बंद कर दिया गया है। 1500 लोगों को उनके घर भेज दिया गया है। लेकिन अभी भी 1000 लोग यहीं पर हैं, जिनको भेजना मुश्किल हैं। हमने यह भी बताया था कि हमारे यहां पर कुछ विदेश नागरिक भी फंसे हुए हैं।
714
हमने एसडीएम को अर्जी देकर 17 गाड़ियों के लिए कर्फ्यू पास मांगा, जिससे हम यहां पर फंसे लोगों को घर भेज सकें। लेकिन अभी तक किसी को पास नहीं मिले।
814
25 मार्च को तहसीलदार और एक मेडिकल की टीम आई थी, उसने लोगों की जांच की थी।
914
26 मार्च को हमें एसडीएम ऑफिस बुलाया गया। डीएम से भी मुलाकात हुई। तब भी हमने फंसे हुए लोगों की जानकारी दी। कर्फ्यू पास भी मांगा था। 27 मार्च को 6 लोगों की तबीयत खराब हुई तो मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।
1014
28 मार्च को एसडीएम और डब्ल्यूएचओ की टीम 33 लोगों को जांच के लिए ले गई, उन्हें राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में रखा गया है।
1114
28 मार्च को एसीपी लाजपत नगर ने नोटिस भेजा। कहा कि हम गाइडलाइंस और कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। हमने फिर से उन्हें जवाब भेजा।
1214
30 मार्च को अचानक ये खबर फैल गई कि मरकज में कोरोना के मरीजों को रखा गया है। वहा टीम ने रेड मारी है। जबकि ऐसा नहीं था।
1314
अरविंद केजरीवाल हमपर एफआईआर दर्ज करने की बात कह रहे हैं। लेकिन उन्हें हकीकत मालूम होती तो वह ऐसा नहीं करते।
1414
हमने लगातार पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी कि हमारे यहां कई लोग रुके हुए हैं। उन्हें अचानक इस बीमारी की जानकारी मिली।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos