देखें मोदी और Padma awardees के बीच मुलाकात की कुछ तस्वीरें, PM ने अदनान सामी के कंधे पर हाथ रख पूछा हालचाल

Published : Nov 08, 2021, 07:38 PM ISTUpdated : Nov 08, 2021, 07:41 PM IST

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram nath Kovind) ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। यह भव्य कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आयोजित किया गया। पद्म पुरस्कार पाने वालों में गायक अदनान सामी, ओलंपियन बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू, प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा सहित कई जानी मानी हस्तियां रहीं। पीएम ने सम्मान पाने वालों से एक-एक कर मुलाकात की और उनसे फ्रेंडली तरीके से बातचीत की। किसी पूर्व परिचित की तरह बातचीत का पीएम मोदी का सहज अंदाज सबको भा रहा था। तस्वीरों में देखिए कैसे वह पुरस्कार पाने वाले एक-एक व्यक्ति से मिलकर उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

PREV
18
देखें मोदी और Padma awardees के बीच मुलाकात की कुछ तस्वीरें, PM ने अदनान सामी के कंधे पर हाथ रख पूछा हालचाल

2020 के लिए पद्म पुरस्कारों को पाने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री जार्ज फर्नांडीज, पूर्व केंद्रीय मंत्री  अरुण जेटली, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, मारीशस के पूर्व राष्ट्रपति एवं पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 

28

कला क्षेत्र में पंडित छन्नूलाल मिश्र, खेल के लिए मणिपुर की मैरी काम और अध्यात्म के लिए कर्नाटक के उडुपी स्थित पेजावर मठ के श्री विश्वेशतीर्थ स्वामी (मरणोपरांत) के नाम भी इन पुरस्कारों में शामिल हैं। 

38

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। ये पुरस्कार, विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा इत्यादि के संबंध में प्रदान किए जाते हैं। 

48

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं। पद्म विभूषण-असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण-उत्कृष्ट कोटि की विशिष्ट सेवा और पद्म श्री-किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के फलस्वरूप प्रदान किया जाता है।

58

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली और सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने यह पुरस्कार रिसीव किया। 

68

मशहूर सिंगर अदनान सामी सहित करण जौहर, सुरेश वाडकर, कंगना रनौत आदि को भी पद्श्री से नवाजा गया है। पद्म पुरस्कार पाने वालों में ओलंपियन बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू सहित कई जानी मानी हस्तियां रहीं।

78

समारोह में उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) मौजूद रहे। पीएम ने सम्मान पाने वालों से एक-एक कर मुलाकात की और उनसे फ्रेंडली तरीके से बातचीत की। 

88

मंगलवार यानी 9 नवंबर को 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। वर्ष 2020 में कोरोना के चलते पद्म पुरस्कार नहीं दिए जा सके थे। इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस पर की जाती है। मार्च-अप्रैल में ये पुरस्कार दिए जाते हैं, लेकिन इस बार कोरोना के कारण ये देरी से दिए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:

Parliament Winter Session: 29 नवम्बर से 23 दिसंबर तक संसद चलाने की सिफारिश, सरकार के लिए कई मुद्दे फिर बनेंगे चुनौती

President Xi Jinping: आजीवन राष्ट्रपति बने रहेंगे शी, जानिए माओ के बाद सबसे शक्तिशाली कोर लीडर की कहानी

Recommended Stories