क्या आप भी खाते हैं पनीर, अगर हां तो हो जाएं सावधान, बन रहा पानी रिफाइंड और केमिकल से, हुआ खुलासा

Published : Mar 13, 2021, 04:12 PM IST

नई दिल्ली. जिन्हें पनीर खाने का शौक है और वो बाहर से उसे खरीद कर अपने शौक पूरे करते हैं तो ऐसे में उनके लिए ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि उसे दूध से नहीं बल्कि पानी रिफाइंड और केमिकल से बनाया जा रहा है। दरअसल, इन दिनों फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा गया है। 

PREV
17
क्या आप भी खाते हैं पनीर, अगर हां तो हो जाएं सावधान, बन रहा पानी रिफाइंड और केमिकल से, हुआ खुलासा

वीडियो में ये साफ नहीं हो पाया कि आखिर छापा किसके द्वारा मारा गया था। लेकिन, इस छाप में बेहद ही चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। फैक्ट्री में पानी और रिफाइंड मिला कर के पनीर बनाया जा रहा था। भारी मात्रा में रिफाइंड के डिब्बों का भंडार लगा था और दूध के नाम पर केमिकल मिलाया जा रहा था।

27

जांच के दौरान जब फैक्ट्री के मालिक से पूछा गया तो उसने बड़ी ही अजीबो गरीब बातें बताई। उसने कहा कि जो व्यक्ति जिस रेट के पनीर की मांग करता है, उसे उस तरह का पनीर बना कर देते हैं। अगर किसी को सस्ता चाहिए तो पानी से बनाते हैं, थोड़ा महंगा चाहिए तो रिफाइंड और केमिकल मिलाते हैं। उसने ये भी बताया कि दिल्ली, फरीदाबाद समेत उनके यहां से रोज 700 से 800 किलो पनीर बना कर भेजा जाता है।

37

अफसरों ने कर्मचारियों से पूछा तो वो बोले कि पानी और बर्फ मिलाते हैं, जहां पनीर बनाया जा रहा था उस स्थान पर बहुत ही गंदी बदबू थी और पूरी जगह को मक्ख्यों ने अपने कब्जे में कर रथा था। हर जगह मक्खी भिनभिना रही थी। 

47

किसी जगह रिफाइंड के डिब्बों को बड़े से भगोने में गर्म किया जा रहा था तो कहीं सफेद रंग का केमिकल मिलाया जा रहा था। जब अफसर ने उस केमिकल को अपने हाथ पर लेकर  देखा तो वो केमिकल पूरी तरह हाथ पर जम गया। उस केमिकल को छुड़ाने की कोशिश भी की लेकिन वो हाथ पर ऐसे चिपक गया जैसे कोई ग्रीस या ऑइल हो।
 

57

इतना ही नहीं पनीर को सफेद करने के लिए उसमें केमिकल मिलाया जा रहा था। जब इसकी वजह पूछी गई तो उसने लॉजिक दिया कि दूध गर्म होकर लाल हो जाता है तो उसे सफेद करने के लिए ये केमिकल मिलाते हैं, जिससे इसका रंग सफेद हो जाए। 
 

67

ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर कमेंट कर रहे हैं कि बाहर से पनीर खरीद कर खाने वाले सावधान हो जाएं क्योंकि आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। बाहर का मिलावटी पनीर खाने से आपकी सेहत अच्छी नहीं बल्कि और खराब हो जाएगा। 

77

हालांकि, यह वायरल वीडियो है और हमारी तरफ इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories