ना विदेश हथियार ना देसी कट्टे, दिल्ली हिंसा भड़काने में इस्तेमाल हुई ये खतरनाक चीजें

नई दिल्ली: दिल्ली में दो गुटों के बीच हुई हिंसा ने 42 जानें ले ली। अब भले ही दिल्ली का माहौल शांत हो गया है लेकिन इसके बाद जो माहौल सामने देखने को मिल रहा है, वो खौफनाक है। दिल्ली हिंसा में बाहर से ना तो कोई हथियार सप्लाई किया गया ना ही कहीं से कोई जखीरा बरामद किया गया। इस हिंसा को भड़काने में जिन हथियारों का इस्तेमाल किया गया, उसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।  

Asianet News Hindi | Published : Feb 28, 2020 10:55 AM IST

110
ना विदेश हथियार ना देसी कट्टे, दिल्ली हिंसा भड़काने में इस्तेमाल हुई ये खतरनाक चीजें
22 फरवरी से 26 फरवरी तक दिल्ली जलती रही। इस दौरान 42 लोगों की जान गई तो करीब ढाई सौ से अधिक लोग घायल हो गए।
210
जब हिंसा थमी तो सड़कों पर दिखी सिर्फ जली गाड़िया और जली दुकानें।
310
हिंसाग्रस्त इलाकों की तस्वीरें सामने आने के बाद अब सभी हैरान हैं। इस हिंसा में बाहर से ना तो किसी हथियार की सप्लाई की गई ना ही किसी तरह का बंदूक इस्तेमाल किया गया।
410
दिल्ली हिंसा भड़काने में जिस हथियार का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया, वो है गुलेल। जी हां, दिल्ली में कई घरों से गुलेल मिली है।
510
इस गुलेल के जरिये दंगाई छिपकर दूर तक निशाना लगा लोगों को मार रहे थे।
610
हिंसा में दूसरा हथियार जिसे जमकर इस्तेमाल किया गया, वो रहा पत्थर। बड़े-बड़े पत्थरों के जरिये लोगों को मारा गया।
710
पेट्रोल की बोतलों को बम बनाकर भी इस्तेमाल किया गया। इन बोतलों को गुलेल में फंसा कर दूर तक आग लगाई गई।
810
इस्तेमाल हुए गुलेल चमड़े से बने थे। जिसे लोगे की सलाखों के साथ बांधा गया था। गुलेल में बड़े-बड़े पत्थर भी बांधकर फेंके जा रहे थे।
910
इतना ही नहीं, कई जगहों से प्लास्टिक की छोटी-छोटी थैलियां भी मिली हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इनमें तेजाब भरा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।
1010
पूरी दिल्ली को इन छोटी-छोटी चीजों से ही उपद्रवियों ने तबाह कर दिया।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos