Published : Dec 25, 2020, 09:41 PM ISTUpdated : Dec 25, 2020, 09:54 PM IST
नई दिल्ली. कोरोना महामारी के बीच पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना और प्रतिबंधों के चलते भले ही क्रिसमस की रौनक कम दिखी हो, लेकिन महामारी लोगों का धर्म के प्रति विश्वास नहीं हिला पाई। हालांकि, दुनिया भर में 17 लाख लोगों की मौत के बाद कुछ लोगों के लिए यह क्रिसमस शोक भरा है। आईए तस्वीरों में देखते हैं दुनिया में किस तरह से क्रिसमस मनाया गया है।
बेथलहम: 25 दिसंबर को ईसा मसीह का जन्म हुआ था। इसलिए इसे क्रिसमस के तौर पर मनाया जाता है। ईसा मसीह का जन्म फिलिस्तीन के बेथलहम में हुआ था। यहां काफी सीमित संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर परंपरागत तरीके से क्रिसमस मनाया। लेकिन मेयर एंटन सलमान का कहना है कि हम आशा का संदेश भेजने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा, कोरोना के चलते कई प्रतिबंध लगाए गए हैं, लेकिन क्रिसमस से लोगों में आशा जगी है कि अच्छा समय आएगा। (फोटो- बेथलहम में ईसा मसीह की प्रतिमा लिए हुए फॉदर।)
211
यूके: ब्रिटेन में लोगों ने ब्रेक्सिट डील की खबर के साथ क्रिसमस मनाया। हालांकि, यहां कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने ब्रेक्सिट डील के कागज दिखाते हुए कहा, सभी के लिए एक छोटा तोहफा, जो क्रिसमस में इसके इंतजार में थे। (फोटो- कोलंबिया में एक अस्पताल में भर्ती बच्चों और हेल्थ वर्कर्स को सेंटा क्लाज की ड्रेस पहने फायर फायटर्स ने इस तरह से क्रिसमस विश किया।)
311
इटली : यहां चर्चों में हर बार से जल्दी घंटियां बजा दी गईं। इटली सरकार ने रात 10 बजे से कर्फ्यू लगाया गया है। यहां गुरुवार को चर्चों में रात से पहले कुछ लोग प्रार्थना के लिए पहुंचे। (फोटो- मॉस्को में क्रिममस पर सजी एक चर्च।)
411
जर्मनी : चांसलर एंजेला मार्केल ने लोगों से अपील की वे क्रिसमस पर लोगों के घर जाने से बचें और बधाई देने के लिए वीडियो कॉल का इस्तेमाल करें। जर्मनी में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। यहां मौत के मामलों में भी वद्धि हुई है। (फोटो- ताइपेई में क्रिसमस की सजावट के बीच फोटो खींचते लोग।)
511
साउथ कोरिया : दक्षिण कोरिया में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना की पहली लहर के वक्त द कोरिया महामारी पर काबू पाने के लिए चर्चा में आया था। लेकिन यहां शुक्रवार को 1241 मामले सामने आए। लोगों को क्रिसमस की सुबह यह पता चला कि कोरोनो ने स्थिति बदतर कर दी है। ऐसे में सरकार ने यहां रिसॉर्ट और राष्ट्रीय उद्यानों को बंद कर दिया। होटल में रुकने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा रेस्टोरेंट में भीड़ होने पर जुर्माना लगाया है। कोरियाई प्रशासन द्वारा क्रिसमस पर अपील की गई कि वे अपनी सभी मीटिंग, मुलाकातें और यहां तक की क्रिसमस की बधाई देने के लिए अपनों के घर जाने से भी बचें। (फोटो- बैंकॉक में फेस शील्ड पहनकर बच्चों ने क्रिसमस पर परफॉर्म किया।)
611
ऑस्ट्रेलिया: सिडनी के लाखों लोगों से कहा गया है कि वे क्रिसमस की छुट्टियों पर यात्राओं को सीमित करें। वहीं, कुछ जगहों पर लॉकडाउन लगाया गया है। जबकि बंद जगहों पर सिर्फ 10 लोगों के इकट्ठा होने की इजाजत दी गई है। सिडनी के सभी बॉर्डरों को बंद कर दिया गया है। यहां देश के बाकी हिस्सों से आने वाले लोगों को 14 दिन क्वारंटीन होना पड़ रहा है। (फोटो- वॉशिंगटन में एक स्टेशन को इस तरह से सजाया गया।)
711
अमेरिका : अमेरिकी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में यहां लोग क्रिसमस महामारी के साए में मना रहे हैं। राजनीतिक नेताओं ने लोगों को इकट्ठा ना होने की अपील की है। यहां 14 दिसंबर तक 10 लाख लोगों से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन की 2 डोज लगाई जा चुकी हैं। (फोटो- तेल अवीव में एक एक्ट्रेस ने सेंटा क्लास के कपड़े पहनकर ट्रक से लोगों को इस तरह विश किया।)
811
ग्रीस: ग्रीस में यह क्रिसमस हर साल की तरह नहीं है। सामान्य दिनों में सारे दिन बच्चों के गाने की आवाज सुनाई देती थी। यहां दशकों पुरानी परंपरा थी कि बच्चे घर घर जाते थे उन्हें वहां से छोटे गिफ्ट मिलते थे। लेकिन इस बार इस प्रथा पर रोक लगा दी गई है। बच्चों ने वीडियो बनाकर प्रधानमंत्री के लिए गाना गाकर इस परंपरा को पूरा किया। (फोटो- बैंकॉक में एक कार्यक्रम के दौरान क्रिसमस ट्री और फेसशील्ड पहने एक मॉडल।)
911
मैक्सिको: यहां क्रिसमस के बीच पहली कोरोना वैक्सीन लगाई गई। यहां 59 साल की नर्स को फाइजर वैक्सीन दी गई। नर्स ने कहा, यह 2020 का मेरा सबसे अच्छा गिफ्ट है। (फोटो- कोलंबिया में एक अस्पताल में भर्ती बच्चों और हेल्थ वर्कर्स को सेंटा क्लाज की ड्रेस पहने फायर फायटर्स ने इस तरह से क्रिसमस विश किया। )
1011
अमृतसर में चर्च में लोगों ने कैंडल जलाकर क्रिसमस मनाया।
1111
ईराक में एक चर्च में क्रिसमस की प्रार्थना करते लोग।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.