हैदराबाद. मेरे भाई को मार डालो, उसने जो किया है उसके बाद उसे मौत की सजा ही मिलनी चाहिए... यह कहना है हैदराबाद में डॉक्टर से गैंगरेप करने वाले चारों में से एक आरोपी की बहन का, जिसका नाम शिवा है। बहन ने कहा कि भाई ने जो किया उसके बाद उसे जीना का हक नहीं है। उसे मार डालना चाहिए। शिवा के पिता ने भी बेटे की करतूत पर दुख जताया। उन्होंने कहा, वह अपने बेटे शिवा की करतूत से बहुत दुखी है। वह उसके कोर्ट ट्रायल में भी नहीं जाएंगे। वह मेरे लिए मर चुका है।
हिरासत में चार आरोपी : 27 नवंबर की रात को महिला डॉक्टर से रेप फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पड़ताल में पाया कि पहले आरोपी का नाम आरिफ है, जिसकी उम्र 26 साल है। वह 10वीं पास है। फिर पढ़ाई छोड़ ट्रक ड्राइवर बन गया। दूसरे आरोपी का नाम शिवा का है। 20 साल का शिवा के बारे में कहा जा रहा है कि यही वह शख्स है जो शराब लेकर आया।
25
तीसरे आरोपी का नाम नवीन कुमार है। 20 साल का नवीन शिवा का रिश्तेदार बताया जा रहा है। चौथे आरोपी का नाम चेन्ना केशवल्लु है। 21 साल के केशवल्लु का परिवार खेती करता है। साल भर पहले ही इसकी शादी हुई है।
35
10 बजे से लेकर सुबह 4 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया : पुलिस के मुताबिक चारों ने शराब के नशे में 27 नंवबर की रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक पूरी वारदात को अंजाम दिया। डॉक्टर को भी जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश की गई। उसके मुंह में शराब उढ़ेली गई। शिवा नाम का आरोपी शराब लाया था। 20-20 साल के दो आरोपी, एक 21 और एक 26 साल का है।
45
महिला डॉक्टर को किस तरह मारा गया? : पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने महिला डॉक्टर के होश में आने के बाद जान ले ली। आरिफ ने उसके मुंह और नाक को अपने हाथों से बंद कर दिया, इसके बाद महिला का दम घुटने लगा और फिर उसकी मौत हो गई।
55
क्या है मामला? : हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर गच्चीबाउली में काम करने के लिए जाती थी। वह एक टोल प्लाजा के पास अपनी स्कूटी पार्क कर देती थी और आगे कैब से चली जाती थी। ऐसा ही बुधवार को उन्होंने किया, लेकिन जब वे वापस लौटी तो उन्होंने देखा कि उनकी स्कूटी पंचर है तो उन्होंने कैब से जाने का फैसला किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने पंचर ठीक कराने का ऑफर दिया और स्कूटी ले गए। थोड़ी देर बाद वे बहाना बनाकर लौटे, और थोड़ी दूर तक महिला डॉक्टर को ले गए। यहां उसके साथ चारों आरोपियों ने रेप किया। फिर उसे आग लगा दी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.