नई दिल्ली. 71वें गणतंत्र दिवस पर परेड में सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन हुआ। इस दौरान महिला शक्ति का भी प्रदर्शन हुआ। सिग्नल कोर में कैप्टन तानिया शेरगिल ने पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व किया। वे चौथी पीढ़ी की सेना अफसर हैं। तानिया ने इससे पहले सेना दिवस पर दिल्ली के करियप्पा परेड मैदान में पुरुषों की सभी टुकड़ियों का नेतृत्व कर इतिहास रचा था।
तानिया पंजाब के होशियारपुर से हैं। 5 फीट 10 इंच की तानिया सेना में जानें का श्रेय पिता को देती हैं। तानिया की तीन पीढ़ियों ने सेना में रहकर देश की सेवा की है। वे कहती हैं कि वे नाश्ते और खाने की टेबल पर बहादुरी की कहानियां सुन कर ही बड़ी हुई हैं।
26
तानिया सिग्नल कोर में कैप्टन हैं। वे चौथी पीढ़ी की सैन्य अफसर हैं। परेड की रिसर्सल के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, यह बेहद गर्व से भरा अनुभव है, यह एक अहम उपलब्धि है। मेरे लिए यह आशीर्वाद की तरह है।
36
तानिया का शुरू से ही देश सेवा का सपना था। वे बचपन में खिलौनों की जगह पिता के हथियारों से खेलती थीं। उनके पिता तोपखाने (अर्टिलरी), दादा बख्तरबंद और परदादा सिख रेजिमेंट में पैदल सैनिक के तौर पर रह चुके हैं।
46
वे कहती हैं कि इन सब चीजों में लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता। एक फौजी फौजी होता है। वह चाहें हिंदू हो या मुस्लिम, लड़का हो या लड़की। पंजाबी हो या मराठी। इसलिए आपको जो काम मिलता है, यह लिंग के आधार से ऊपर होता है। आपका कठिन परिश्रम इसे पाने में आपकी मदद करता है।
56
कैप्टन तानिया शेरगिल ने 2017 में सेना को जॉइन किया। वे चेन्नई के ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से शामिल हुईं। तानिया शेरगिल सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं। उन्होंने नागपुर से इंजीनियरिंग की है।
66
सैनिकों के परिवार से होने के नाते उनका सेना में आना स्वाभाविक था। वे शुरुआत से ही देश सेवा करना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग में रहते वक्त ही उन्होंने सेना के लिए अप्लाई किया था। इसके बाद उनका सिलेक्शन सेना में हो गया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.