मॉर्चुरी में सुशांत के शव पर हाथ रख रिया ने क्यों कहा सॉरी बाबू? आखिर में रिया ने सुशांत के पैर छूकर किया विदा

Published : Aug 27, 2020, 04:42 PM IST

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच कर रही है। इस बीच मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने एक टीवी को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें सबसे पहले सुशांत की मौत की खबर कब और कैसे मिली? रिया को लेकर कहा जा रहा था कि जिस मॉर्चुरी में सुशांत की डेडबॉडी को पोस्टमार्टम हुआ, वहां पर रिया गईं थी और सुशांत की डेडबॉडी पर हाथ रखकर कहा था सॉरी बाबू। रिया ने इस पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

PREV
111
मॉर्चुरी में सुशांत के शव पर हाथ रख रिया ने क्यों कहा सॉरी बाबू? आखिर में रिया ने सुशांत के पैर छूकर किया विदा

रिया ने कहा कि 'यूरोप ट्रिप पर जाने के दिन सुशांत ने कहा कि उसे फ्लाइट में बैठने से क्लोसटोफोबिया है। वो दवाई लेता है। उसने फ्लाइट में जाने से पहले वो दवाई ले ली थी। वहां, पहुंचकर हम पैरिस लैंड हुए।'
 

211

रिया ने बताया, 14 फरवरी को करीब दो बजे मैं अपने भाई के साथ घर पर थी। मेरी एक फ्रेंड है। उनका फोन आया कि ऐसी अफवाह है। इसे रोको। सुशांत को बोलो कि बयान दे। तब मुझे लगा कि ये कैसे हो सकता है। 15 मिनट के अंदर ही सच सामने आ गया था।
 

311

मौत की खबर सुनने के बाद क्या रिया सुशांत के घर गईं? इस सवाल पर उन्होंने कहा, मैं उनके घर नहीं गई। मुझे बताया गया कि उनके अंतिम संस्कार के वक्त मेरा नाम नहीं था। क्योंकि उनका परिवार नहीं चाहता था कि मैं वहां पर जाऊं।
 

411

कुछ लोगों ने मुझे घर आकर समझाया कि तुम वहां नहीं जा सकती हो। अगर तुम गई तो निकाल दिया जाएगा। मेरे दोस्तों ने कहा कि आप एक बार बॉडी जरूर देख लें।
 

511

इसके बाद मैं कूपर हॉस्पिटल में मॉर्चुरी में गई। सॉरी की बात पर उन्होंने कहा, हां मैंने कहा था। किसी की जान चली गई थी। आई एम सॉरी की आपने अपनी जान गंवा दी। आज भी मैं सॉरी हूं। क्योंकि इस तरह की बातें हो रही हैं। मौत का मजाक बना दिया गया है। 
 

611

मैं वहां पर 3 से 4 सेकंड तक रुकी। क्योंकि पोस्टमॉर्टम होना था। लेकिन जब एंबुलेंस की ओर शव को ले जा रहा था तो मैंने सॉरी कहा और सुशांत के पैर छुए।
 

711

रिया ने कहा, सुशांत स्टार की तरह जिंदगी जीता था। मुझसे पहले भी 6 लड़कों के साथ थाइलैंड एक ट्रिप पर गया था। जहां उसने 70 लाख रुपए खर्च किए।
 

811

रिया ने बताया, सुशांत सिंह एक प्राइवेट जेट लेकर घूमने गया था। ये सुशांत की लाइफस्टाइल चॉइसेज थीं। वो जैसे भी अपनी जिंदगी जीना चाहता है उसमें आप कौन होते हैं बताने के लिए कि उसे कैसे जीना चाहिए।
 

911

रिया ने कहा, सुशांत को  5 स्टार में रहना चाहिए और गर्लफ्रेंड को साथ ले जाना चाहिए कि नहीं। उसकी मर्जी ना। वो लड़कों को भी ले गया था ट्रिप पर। 
 

1011

रिया ने कहा कि सुशांत लड़कों को भी ट्रिप पर ले गया था तो क्या  उन्होंने ने सुशांत को फोर्स किया। ऐसा कराने के लिए?? और जी नहीं मैं सुशांत सिंह रापजूत के पैसों पर नहीं पल रही थी। हम एक कपल की तरह रहा करते थे।
 

1111

रिया ने हार्ड डिस्क के सवाल पर कहा, मेरे सामने कोई हार्ड डिस्क नहीं तोड़ी गई। यह सुशांत की बहन को पता होगा।
 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories