आखिर तक डॉक्टर्स का भी मनोरंजन करते रहे, क्या थी ऋषि कपूर की आखिरी इच्छा, लॉकडाउन पर क्या सोचते थे

Published : Apr 30, 2020, 12:32 PM ISTUpdated : Apr 30, 2020, 12:37 PM IST

मुंबई. अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल की सुबह 8.45 बजे आखिरी सांस ली। उनके परिवार ने एक मैसेज जारी कर बताया कि आखिरी वक्त में ऋषि कपूर ने क्या किया? वह लॉकडाउन को लेकर क्या सोचते थे? अपने फैंस से क्या उम्मीद करते थे। बता दें कि एक दिन पहले ही यानी 29 अप्रैल को इरफान खान का भी कैंसर से निधन हो गया। अब ऋषि कपूर के निधन की खबर से पूरा देश सदमे में है।  

PREV
110
आखिर तक डॉक्टर्स का भी मनोरंजन करते रहे, क्या थी ऋषि कपूर की आखिरी इच्छा, लॉकडाउन पर क्या सोचते थे


ऋषि कपूर के निधन के बाद परिवार ने मैसेज जारी किया, जिसके मुताबिक, हमारे प्रिय ऋषि कपूर दो साल तक ल्यूकेमिया (कैंसर) से लड़ाई लड़ते रहे। दो साल की लड़ाई के बाद आज सुबह 8.45 बजे अस्पताल में आखिरी सांस ली।

210


परिवार की तरफ से मैसेज जारी किय गया, हम सबके प्‍यार ऋषि कपूर दो सालों तक ल्‍यूकेमिया से लड़ने के बाद आज सुबह 8.45 बजे अस्‍पताल में हम सब को छोड़कर चले गए।

310


डॉक्‍टरों और मेडिकल स्‍टाफ का कहना है कि वह आखिर तक सभी का मनोरंजन करते रहे थे। वह कैंसर से चल रही लड़ाई के दो सालों में हमेशा दृढ़ निश्‍चय और जिंदादिल रहे थे। परिवार, दोस्‍त, खाना और फिल्‍में हमेशा उनके ध्‍यान में रही थीं और जो भी उनसे मिलता था ये देखकर दंग था कि आखिर वह इस बीमारी से जूझते हुए भी इस बीमारी को खुद पर हावी नहीं होने देते।

410


वह पूरी दुनिया से अपने फैंस के की तरफ से भेजे गए प्‍यार से अभिभूत थे। उनके इन आखिरी दिनों में हमें एक ही बात समझ आई कि वह चाहते हैं कि हम उन्‍हें हमेशा हंसते हुए और मुस्‍कुराहट के साथ ही याद रखें न कि आंसुओं के साथ। 

510


साथ ही हम समझते हैं कि पूरी दुनिया एक भयानक संकट से जूझ रही है। ऐसे में कई तरह की पाबंदियां हैं। हम उनके सभी फैंस और चाहने वालों से बस यही प्रार्थना करते हैं कि वह इस समय में भी नियमों के पालन का ध्‍यान रखें और जो पाबंदियां लगी हैं उन्‍हें समझें। वह भी ऐसा ही चाहते होंगे।

610


ऋषि कपूर के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, बहुआयामी, प्रिय और जीवंत ... ये ऋषि कपूर जी थे। वह प्रतिभा के पावरहाउस थे। मैं हमेशा सोशल मीडिया पर हमारे बीच हुई बातों को याद करूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे। उनके निधन का दुख है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।

710


इरफान खान के निधन के 24 घंटे के अंदर ही ऋषि कपूर के निधन की भी खबर आ गई। ऋषि कपूर ने गुरुवार की सुबह मुंबई के एचएन फाउंडेशन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर निधन की खबर दी। ऋषि कपूर को लंबे समय से (ल्यूकेमिया) कैंसर था। ऋषि कपूर को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और बुखार की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। करीब 11 बजे उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 

810


ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ। ऋषि कपूर बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के मंझले बेटे थे। उनका निक नेम चिंटू था। इनके दो भाई रणधीर कपूर और राजीव कपूर और दोनो ही बॉलीवुड अभिनेता हैं। ऋषि कपूर की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर से हुई है। 

910


ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से डेब्यू किया थ। इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर 1973 में फिल्म बॉबी से किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया थीं।

1010


ऋषि कपूर ने अपने करियर में 1973-2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया है। इन्होने बतौर सोलो लीड एक्टर 51 फिल्मों में अभिनय किया है। ऋषि ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म आ अब लौट चलें निर्देशित की।  

Recommended Stories