अर्चना का जन्म भुखमरी के लिए कुख्यात कालाहांडी जिले के लांजीगढ़ में हुआ था। उसका पालन-पोषण इसी जिले के केसिंगा में हुआ। यहां उनकी मां काम कर रही थीं। 2015 में वह भुवनेश्वर आई थी। अर्चना शुरू में एक प्राइवेट सिक्योरिटी फर्म के लिए काम करती थी। बाद में उसने ब्यूटी पार्लर में काम शुरू कर दिया। यहां उसकी मुलाकात बालासोर जिले के जगबंधु चंद से हुई। उसने 2018 में जगबंधु से विवाह कर लिया। आरोप है कि ब्यूटी पार्लर में काम करते हुए उसने सेक्स रैकेट चलाया।
जगबंधु पुरानी कारों का शोरूम चलाता था। राजनेताओं, बिल्डरों, व्यापारियों और अन्य अमीर लोगों से उसकी जान-पहचान थी। अर्चना और जगबंधु की पहुंच विधायकों और प्रभावशाली लोगों तक थी। विधायकों के साथ अर्चना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिससे हंगामा हो रहा है।