सुशांत केस : गिरफ्तारी के बाद रिया की बॉडी लैंग्वेज, झुकी नजरें और बंधे हाथ क्या कहानी बयां कर रहे हैं?

Published : Sep 08, 2020, 01:50 PM ISTUpdated : Sep 11, 2020, 11:18 AM IST

नई दिल्ली/मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में मंगलवार को पूछताछ के बाद एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उनकी पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनकी नजरें झुकी हुई हैं और हाथ बंधे हैं। फोटो में उनकी बेबसी साफ दिख रही है। बता दें कि गिरफ्तारी से एक दिन पहले रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका और एक डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। रिया सोमवार की शाम को बांद्रा पुलिस स्टेशन गई थी, जिसपर सुशांत के पिता के वकील ने निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस का बांद्रा पुलिस स्टेशन रिया का दूसरा घर हो गया है। वहीं दूसरी ओर सुशांत केस में ड्रग्स एंगल से एनसीबी बड़ा एक्शन ले सकती है। सूत्र के मुताबिक, एनसीबी ने डोजियर तैयार किया है, इसमें 25 बॉलीवुड कलाकारों के नाम शामिल हैं। जल्द ही एनसीबी बॉलीवुड कलाकारों को समन करेगी।

PREV
19
सुशांत केस : गिरफ्तारी के बाद रिया की बॉडी लैंग्वेज, झुकी नजरें और बंधे हाथ क्या कहानी बयां कर रहे हैं?

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद पहली तस्वीर में कुछ ऐसा रिएक्शन था। 

29

'बांद्रा पुलिस की एफआईआर बेबुनियाद है'
विकास सिंह ने कहा, ये लग रहा है कि मुंबई पुलिस का बांद्रा पुलिस स्टेशन रिया का दूसरा घर है,हर छोटे-छोटे मौके पर भाग कर वहां जाती हैं और शरण लेती हैं जैसे कोई अपने घर में शरण लेता है। बांद्रा पुलिस ने जो FIR दर्ज की है वो बिल्कुल बेबुनियादी और अवैध है। 
 

39

'सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ जा रहीं रिया'
उन्होंने कहा, रिया चक्रवर्ती जो इस FIR के माध्यम से कहना चाह रही हैं वो CBI को अपने बयान में दे सकती थीं और CBI को लगता तो उस पर अपनी चार्जशीट में विचार करता। दूसरी FIR जो दर्ज कार्रवाई है वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश में बिल्कुल मान्य नहीं है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सीधी अवहेलना है।

49

'रिया को पुलिस स्टेशन से खुश करके भेजना होता है'
विकास सिंह ने कहा, एफआईआर दर्ज करने में जैसे मुंबई पुलिस ने आईपीसी और एनडीपीएस के सेक्शनों को भर दिया है जैसे लगता है कि उनको रिया को पुलिस स्टेशन से खुश करके भेजना था। इस पर हम गंभीर कार्रवाई करेंगे।
 

59

25 बॉलीवुड कलाकारों के लिए डोजियर तैयार कर रही एनसीबी
सुशांत केस में ड्रग्स एंगल से एनसीबी बड़ा एक्शन ले सकती है। सूत्र के मुताबिक, एनसीबी ने डोजियर तैयार किया है, इसमें 25 बॉलीवुड कलाकारों के नाम शामिल हैं। जल्द ही एनसीबी बॉलीवुड कलाकारों को समन करेगी। ये लिस्ट रिया, उनके भाई शोविक, ड्रग्स पैडलर्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच के बाद तैयार की गई।

69

सुशांत केस में ड्र्ग्स के आरोप में 6 लोग हुए गिरफ्तार
इस मामले में अब तक सुशांत के हेल्पर दीपेश सावंत, अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, शौविक चक्रवर्ती (रिया के भाई), सैमुअल मिरांडा और अब्बास लखानी की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने शौविक चक्रवर्ती को 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड पर भेज दिया है। उनके अलावा सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी 4 दिन की रिमांड पर भेजा है। जबकि इस मामले में कैजान इब्राहिम को जमानत मिल गई।
 

79

रिया जिस कार में बैठकर पूछताछ के लिए जाती हैं, उसके दरवाजों पर पेपर लगवा दिया है। इसके पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल, रिया जब पहली बार सीबीआई पूछताछ के लिए पहुंची थीं तो मीडिया को देख गुस्सा हो गई थीं और तेजी से कार के शीशे पर हाथ मारा था। कार के अंदर कौन-कौन है ये चीजें मीडिया के कैमरे में न आए, इसलिए शीशे पर पेपर लगा दिया है।

89

14 जून को हुई थी सुशांत सिंह मौत
14 जून को सुशांत सिंह का शव उनके अपार्टमेंट में मिला था। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया था। हालांकि, सुशांत के करीबी और परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। इसी को लेकर सुशांत के पिता ने रिया समेत 6 लोगों के खिलाफ पटना में मामला दर्ज कराया था। इसी शिकायत के आधार पर उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके अलावा सुशांत की मौत में आर्थिक पहलू की जांच कर रही ईडी भी रिया से दो बार पूछताछ कर चुकी है। अब इस मामले में एनसीबी ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है।

99

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories