पेट्रोल छोड़िए; 1.50 रुपए में 40 की स्पीड से 50 किमी तक चलाइए यह सौलर साइकिल, जान लीजिए इसके बारे में

मदुरै. पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छूती जा रही हैं। कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक रेट में मिल रहा है। ऐसे में ईंधन के दूसरे विकल्पों की तलाश शुरू हो गई है। इस बीच तमिलनाडु के मदुरै में रहने वाले एक कॉलेज स्टूडेंट धनुष की सौलर एनर्जी से चलने वाली यह साइकिल फिर से सुर्खियों में आ गई है। यह साइकिल एक बार चार्ज करने पर 50 किमी तक सफर कर सकती है। इलेक्ट्रिक चार्ज डाउन होने पर भी यह 20 किमी तक चल सकती है। इस साइकिल के 50 किमी के सफर में सिर्फ 1.50 रुपए का खर्च आता है। इसे साइकिल और बाइक दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 10, 2021 3:41 AM IST

15
पेट्रोल छोड़िए; 1.50 रुपए में 40 की स्पीड से 50 किमी तक चलाइए यह सौलर साइकिल, जान लीजिए इसके बारे में

धनुष कुमार ने ANI न्यूज एजेंसी को बताया कि मदुरै जैसे छोटे शहरों के लिए यह साइकिल काफी फायदेमंद हैं। इस साइकिल में एक बैटरी लगाई गई है।
 

25

वैसे धनुष की यह साइकिल सबसे पहले कुछ महीने पहले चर्चाओं में आई थी। लेकिन अब पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण यह मदुरै में लोकप्रिय होती जा रही है।

35

धनुष अमेरिकन कॉलेज के भौतिकी(physics) के छात्र हैं। उनके इस आविष्कार पर कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा था कि धनुष ने अपने आविष्कार से एक मिसाल पेश की है।

45

धनुष ने इस साइकिल में एक बैटरी लगाई है, जो सौर्य ऊर्जा से चलती है। इसे बाइक और साइकिल दोनों के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है

55

बता दें कि पेट्रोल पर निर्भरता कम करने सरकार भी दूसरे विकल्पों पर जोर दे रही है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos