लड़ाकू विमान F-35 को अमेरिकी कंपनी लॉकहील्ड मार्टिन ने बनाया है। इसे लाइटनिंग टू भी कहा जाता है। एक इंजन वाला यह मल्टी रोल विमान है। इसे भी स्टिल्थ फीचर से लैस किया गया है। इस विमान के तीन वैरिएंट हैं। पहला है F-35A, यह आम लड़ाकू विमान की तरह टेकऑफ और लैन्डिंग करता है। दूसरा है F-35B, यह छोटे रनवे से टेकऑफ कर सकता है और हेलिकॉप्टर की तरह वर्टिकल लैन्डिंग कर सकता है। तीसरा वैरिएंट है F-35C, यह विमान वाहक पोत से ऑपरेट होता है।