रेप का डर हो या खतरे में जान, महिलाओं की सुरक्षा करते हैं ये टॉप 10 गैजेट्स

नई दिल्ली। भारत में महिला सुरक्षा बड़ा मामला है। आए दिन महिलाओं के साथ रेप और हत्या जैसी घटनाओं की खबर आती है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक हों। बहुत से गैजेट्स महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। इनकी मदद से महिलाएं अपनी रक्षा कर सकती हैं। इन्हें हैंडबैग में रखकर आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। आइए महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनें टॉप 10 गैजेट्स के बारे में जानते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 14, 2022 9:41 AM IST / Updated: Sep 14 2022, 03:19 PM IST

110
रेप का डर हो या खतरे में जान, महिलाओं की सुरक्षा करते हैं ये टॉप 10 गैजेट्स

सेफलेट को ब्रेसलेट की तरह पहना जा सकता है। इसके किनारे पर दो बटन होते हैं। खतरा होने पर इसकी मदद से परिजनों तक मैसेज भेजा जा सकता है और उनसे संपर्क किया जा सकता है। यह यूजर के मोबाइल फोन से जुड़ा रहता है। जरूरत पड़ने पर इसकी मदद से ऑडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। जोखिम की स्थिति में संबंधित सदस्य जिसे अलर्ट मिलता है वह तुरंत ऐप से आपातकालीन नंबर 911 डायल कर सकता है। इसकी कीमत करीब 10 हजार रुपए है।
 

210

महिलाएं पेपर स्प्रे पिस्टल को अपनी आत्मरक्षा के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। महिलाओं को कानूनी रूप से इसे रखने की स्वीकृति है। यह दूसरी काली मिर्च स्प्रे से अलग है। इसे आंखों पर स्प्रे करने की जरूरत नहीं होती। हमलावर के चेहरे पर निशाना लगाते हुए ट्रीगर दबाना होता है। चेहरे और आंखों पर स्प्रे पड़ने से हमलावर को तेज दर्द होता है। इस दौरान महिला को बचकर निकलने का समय मिल जाता है। एक बार में इससे दो हमलावर पर स्प्रे किया जा सकता है। लगातार स्प्रे करने पर 6 सेकंड में बोतल खाली हो जाती है। इसकी कीमत 6 हजार रुपए है।
 

310

लिपस्टिक जैसा दिखने वाले इस महिला सुरक्षा उपकरण की लंबाई 5 इंच है। यह देखने में आम लिपस्टिक जैसा है इसलिए इसे छिपाकर ले जाना आसान है। इसमें एक रिचार्जेबल बैटरी लगी है। इस फ्लैशलाइट से 180 लुमेन का प्रकाश निकलता है। इसकी कीमत करीब 800 रुपए है।
 

410

यह दिखने में एक आम रिचार्जेबल टॉर्च जैसा दिखता है, लेकिन यह रोशनी देने के साथ ही करंट भी लगा सकता है। खतरा होने पर महिलाएं इससे हमलावर को बिजली का झटका दे सकती हैं। इससे वह चकरा जाता है और महिला को बचने का मौका मिल जाता है। यह आकार में इतना छोटा है कि आसानी से बैग में छिपाया जा सकता है। इसकी कीमत 790 रुपए है।
 

510

कई बार अपनी जान बचाने के लिए हमलावर के साथ दो-दो हाथ करने की जरूरत होती है। सेफ्टी रॉड इसी काम के लिए बना है। इसे फोल्ड कर बैग में रखा जा सकता है। जरूरत पड़ने पर रॉड को खींचकर बड़ा किया जा सकता है। इससे मारे जाने पर हमलावर को बहुत दर्द होता है। इसकी कीमत 790 रुपए है। 
 

610

सोनाटा वॉच एसीटी में एक मोबाइल एप्लिकेशन है। इसे यूजर के स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जाता है। ब्लूटूथ का इस्तेमाल कर यह खतरा होने पर परिजनों को अलर्ट मैसेज भेज देता है। यह यूजर की लोकेशन भी भेजता है। इसकी कीमत करीब 3 हजार रुपए है। 
 

710

सेफर स्मार्ट पेंडेंट सामान्य पेंडेंट नहीं है। इसमें एक छोटा गोलाकार उपकरण होता है जिसे SAFER के नाम से जाना जाता है। जब भी आप असुरक्षित महसूस करें, पेंडेंट से जुड़े सेफ्टी उपकरण पर बस डबल क्लिक करें। आपके परिवार या दोस्तों को अलर्ट चला जाएगा। आपका लोकेशन भी परिजनों और दोस्तों तक पहुंच जाएगा। 
 

810

रिवोलर छोटा सा गैजेट है। इसे आसानी से जींस की जेब या स्पोर्ट्स ब्रा में रखा जा सकता है। दो बार दबाने पर यह परिजनों और दोस्तों तक यलो अलर्ट मैसेज भेजता है। तीन बार क्लिक करने पर यह रेड मैसेज भेजता है। इसकी कीमत 6,543 रुपए है।
 

यह भी पढ़ें-  क्या होता है सिम (SIM) का फुलफॉर्म, क्यों कटा होता है इसका एक कोना, जानिए सिम कार्ड से जुड़ी अहम जानकारी

910

यह गैजेट दिखने में किसी कीचेन जैसा लगता है। इसमें अलार्म लगा होता है। यह इतना छोटा है कि इसे महिलाएं अपने हाथ में छिपाकर रख सकती है। पिन खींचे जाने पर अलार्म बजने लगता है। इसके साथ ही इसमें एलईडी लाइट भी दिया गया है। इसकी कीमत 450 रुपए है।
 

1010

साउंड ग्रेनेड एक गैर-घातक गैजेट है। इसके इस्तेमाल से 120 डीबी की आवाज निकलती है। इसका वजन केवल 20 ग्राम है। इसकी आवाज 100 मीटर तक सुनाई देती है। इसकी मदद से महिलाएं चोरी, बलात्कार, लूटपाट या किसी अन्य जोखिम भरी स्थिति से बच सकती हैं। इसकी कीमत एक हजार रुपए है।
 

यह भी पढ़ें- कौन-कौन पढ़ रहा है आपके Whatsapp मैसेज, इन ट्रिक्स से लगाइए पता, ब्लॉक रखने के लिए अपनाइए ये तरीका

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos