गुड़गांव में 10 किमी. लंबा जाम, विस्तारा के चीफ कमर्शियल ऑफिसर ने लिखा, दिल्ली में मुश्किल स्थिति

नई दिल्ली. राजधानी में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। लाल किले के पास धारा 144 लगाई गई है। इस दौरान दिल्ली-गुड़गांव सीमा पर लगभग 10 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। सुरक्षा चेकिंग की वजह से सरहौल बॉर्डर पर जाम लगा। पुलिस एक-एक गाड़ी चेक कर रही है। दिल्ली के लाल किला इलाके के पास प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। जामिया, शाहीन बाग, मुनिरका, जसोला विहार, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय के मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 19, 2019 7:00 AM IST / Updated: Dec 19 2019, 12:44 PM IST

16
गुड़गांव में 10 किमी. लंबा जाम, विस्तारा के चीफ कमर्शियल ऑफिसर ने लिखा, दिल्ली में मुश्किल स्थिति
दिल्ली में 7 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा कई जगहों पर रूट डायवर्जन किया गया है। यह धरना कालिंदी कुंज से फरीदाबाद, आश्रम, कालकाजी और सरिता विहार जाने वाले रोड पर चल रहा है।
26
दिल्ली में आधा दर्जन और कर्नाटक के कुलबर्गी क्षेत्र में 20 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही इतिहासकार रामचंद्र गुहा को कर्नाटक स्थित बेंगलुरु में हिरासत में ले लिया है।
36
दिल्ली के सीलमपुर और जाफराबाद इलाके में पिछले दिनों हुए हिंसा के मामले में अभी तक पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर 12 बजे से लेफ्ट पार्टियों का मार्च मंडी हाउस से शुरू होगा जोकि शहीद पार्क तक जारी रहेगा।
46
सुरक्षा चेकिंग की वजह से सरहौल बॉर्डर पर जाम लगा। पुलिस एक-एक गाड़ी चेक कर रही है।
56
विस्तारा के चीफ कमर्शीयल ऑफिसर संजीव कपूर ने ट्रैफिक जाम के बारे में बात करते हुए अपने ट्विटर पर लिखा,"भारी ट्रैफिक जाम के कारण एंबियंस मॉल गुड़गांव के पास पिछले एक घंटे से हवाई अड्डे की तरफ जाने वाले हमारे क्रू ट्रांसपोर्ट भी फंस गए हैं। आज दिल्ली में काफी मुश्किल स्थिति है।"
66
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन के चलते कई रास्तों पर बैरिकेडिंग की हुई है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos