बाबा का ढाबा: पिछले लॉकडाउन में हुआ था हिट, इस बार डल गए ताले, 1 लाख निवेश किया कमाए सिर्फ 35000 रुपए

नई दिल्ली. कभी-कभार बुरा समय अच्छी-खासी प्लानिंग पर भी पानी फेर देता है। ऐसा ही कुछ 'बाबा का ढाबा' चलाने वाले कांता प्रसाद के साथ हुआ है। पिछले लॉकडाउन में उनका उदास चेहरा देखकर एक YouTuber ने वीडियो शूट किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो इतना लोकप्रिय हुआ कि कांता प्रसाद देशभर में हिट हो गए। उनका ढाबा चल निकला और फिर उन्होंने मालवीय नगर में नया रेस्टोरेंट खोल लिया। लेकिन इस बार के लॉकडाउन में जिंदगी फिर पुराने ढर्रे पर लौट आई। रेस्टोरेंट फ्लॉप होने से कांता प्रसाद अपनी पुरानी दुकान पर लौट आए हैं। 80 वर्षीय कांता प्रसाद को नया ढाबा खोलने कई लोगों ने आर्थिक मदद की थी। कांत प्रसाद ने कहा कि उन्होंने 1 लाख रुपए निवेश करके नया ढाबा खोला था, लेकिन रिटर्न सिर्फ 35,000 रुपये हुए। इसलिए नया ढाबा बंद करना पड़ा है। हालांकि कांता प्रसाद कहते हैं कि वे नया ढाबा फिर से खोलेंगे। यानी जब तक जीवित हैं नया ढाबा चलाएंगे।

Asianet News Hindi | Published : Jun 9, 2021 3:46 AM IST / Updated: Jun 09 2021, 10:00 AM IST

15
बाबा का ढाबा: पिछले लॉकडाउन में हुआ था हिट, इस बार डल गए ताले, 1 लाख निवेश किया कमाए सिर्फ 35000 रुपए

कांता प्रसाद अक्टूबर 2020 में तब सुर्खियों में आए थे, जब यूट्यूबर गौरव वासन ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

25

वीडियो वायरल होते ही कांता प्रसाद का बाबा का ढाबा देशभर में प्रसिद्ध हो गया था। उनका ढाबा इतना चलने लगा था कि उन्हें मालवीय नगर में नया ढाबा खोलना पड़ा।

35

कहा तो यह तक जाता है कि बाबा को 40 लाख रुपए से ज्यादा मदद के रूप में मिले। इसके बाद उन्होंने अपने पुराने ढाबे से कुछ दूरी पर ही नया रेस्टोरेंट खोल लिया था। इसमें उन्होंने एक कुक, वेटर और सिक्योरिटी गार्ड तक रखा था।

45

हालांकि इस बात को काफी समय हो गया है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी यह नई कहानी फिर से मीडिया की सुर्खियों में हैं। कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बादामी देवी को पुराने ढाबे पर खाना बनाते देखकर लोग हैरान हो जाते हैं।

55

नया ढाबा फिलहाल बंद होने से बाबा दु:खी हैं, लेकिन वे यह भी कहते हैं कि पिछले साल मिली मदद से उन्होंने 20 लाख रुपए बचाए हैं, जो उनके आगे काम आएंगे।

(फोटो-साभार)

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos