दोस्ती...शादी...और फिर बलात्कार, ऐसी है रेप पीड़िता पर तेल छिड़क जिंदा जला देने की पूरी कहानी

Published : Dec 07, 2019, 12:47 PM ISTUpdated : Dec 07, 2019, 01:28 PM IST

नई दिल्ली. उन्नाव रेप पीड़िता ने शुक्रवार की रात 11.40 बजे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में दम तोड़ दिया। 5 दिसंबर को रेप के आरोपियों ने उसपर तेल छिड़क आग लगा दी थी। एक दिन तक लखनऊ में इलाज होने के बाद उसे दिल्ली रेफर किया गया था। पीड़िता ने 44 घंटे तक जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ी। बता दें कि इससे पहले भी एक रेप पीड़िता को लेकर उन्नाव पहले भी चर्चा में रहा है, जब भाजपा से निकाले गए विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर आरोप लगा था, लेकिन आज जिस रेप पीड़िता ने दम तोड़ा वह कुलदीप सिंह सेंगर के मामले से अलग है।

PREV
18
दोस्ती...शादी...और फिर बलात्कार,  ऐसी है रेप पीड़िता पर तेल छिड़क जिंदा जला देने की पूरी कहानी
1- पीड़िता पांच बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी : उन्नाव की रेप पीड़िता अपने पांच बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी।
28
2- पड़ोस के लड़के से प्रेम : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता अपने पड़ोस में रहने वाले शख्स से प्यार करती थी। लेकिन बाद में दोनों में विवाद हुआ और रिश्ते खराब हो गए।
38
3- मार्च में दर्ज कराई थी रिपोर्ट : लड़की ने मार्च (2019) में लड़के और उसके एक दोस्त के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें मुख्य आरोपी शिवम त्रिवेदी जेल गया था। उसे कुछ दिन पहले ही जमानत मिली थी।
48
4- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने शादी की थी, लेकिन लड़की के घरवालों ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन लड़के के घरवालों ने कई बार लड़के के घर आकर लड़ाई झगड़ा किया। तब लड़की ने बताया था कि कोर्ट में उसने शिवम से शादी की है। लेकिन अब शिवम यह शादी मानने से इनकार कर रहा है।
58
5- रायबरेली में रहने का आरोप : आरोप है कि शिवम लड़की (रेप पीड़िता) के साथ रायबरेली में एक महीने तक रह चुका है। हालांकि लड़के की मां इस बात से इनकार करती हैं।
68
6- एफआईआर में किसका किसका नाम : मार्च में रेप पीड़िता ने जो रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसमें शिवम के साथ गांव के प्रधान शांति देवी के बेटी को भी दोषी बताया गया है।
78
7- रेप पीड़िता को सुबह 4 बजे जलाया था : लड़की को जलाने की घटना 5 दिसंबर को सुबह करीब 4 बजे हुई। पीड़ित लड़की रायबरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए जा रही थी। सुबह पांच बजे ट्रेन स्टेशन पर आती है।
88
8- पहले दोनों परिवारों में था अच्छा संबंध : गांव के लोगों का कहना है कि पहले दोनों परिवारों में अच्छा संबंध था। लेकिन जब से विवाद हुआ, दोनों परिवार अलग हो गए। परिवारों में लड़ाई झगड़ा भी हुआ।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories