अब लखनऊ में हिंसा, पुलिसकर्मियों पर पत्थर, बोतलों से हमला; प्रदर्शनकारियों ने थाने, वाहन फूंके

Published : Dec 19, 2019, 03:28 PM IST

लखनऊ. नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में गुरुवार को लखनऊ में हंगामा हुआ। यहां डालीगंज, हसनगंज में हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने थाने में आग लगा दी। यहां परिवर्तन चौक में भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

PREV
15
अब लखनऊ में हिंसा, पुलिसकर्मियों पर पत्थर, बोतलों से हमला; प्रदर्शनकारियों ने थाने, वाहन फूंके
डालीगंज में प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। बोतलों से हमला किया। सड़कों पर लगी रेलिंगों को तोड़ दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने गलियों से छिपकर पुलिसकर्मियों पर हमला किया।
25
वहीं, हसनगंज में भी वाहनों में आग लगा दी गई। लखनऊ डीएम का कहना है कि अभी स्थिति काबू में है। कुछ पथराव करने वालों को गिरफ्तार भी किया गया है।
35
क्या है नागरिकता संसोधन कानून: नागरिकता कानून के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न की वजह से भारत आने वाले अल्पसंख्यकों हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी धर्म के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है।
45
नागरिकता कानून का देश के कई इलाकों में विरोध हो रहा है। असम, बंगाल, उप्र और दिल्ली में कुछ इलाकों में हिंसक प्रदर्शन भी हुई। दिल्ली के जामिया में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के झड़प के मामले भी सामने आए हैं।
55

Recommended Stories