Snowfall: बर्फ से ढंकीं वादियां; इस सर्दी का पहला खूबसूरत मंजर; देखें कश्मीर और उत्तराखंड की कुछ सुहानी PICS

Published : Dec 07, 2021, 11:39 AM ISTUpdated : Dec 08, 2021, 02:13 PM IST

नई दिल्ली. उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों; खासकर कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में इस सीजन की पहली बर्फबारी ने हर तरफ सफेदी की चादर बिछा दी है। जम्मू-कश्मीर राज्य के गुरेज, राजौरी, पुंछ और श्रीनगर में लगातार बर्फ गिर रही है। इसके चलते कई रास्ते बंद हैं, लेकिन यह दृश्य पर्यटकों के लिए अद्भुत है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने एक-दो दिन पूरे कश्मीर में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों का भी यह हाल है। IMD ने चेतावनी दी है कि 8 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। बता दें कि जब मानसून विदा होता है, तब उत्तर भारत; खासकर जम्मू-कश्मीर के हिमालयीन इलाकों में ठंड का आगमन होने लगता है। दिसंबर में यहां बर्फबारी होना शुरू होती है। इस दौरान यहां टेम्पेरचर लगातार नीचे गिरता जाता है। आगे वाले समय में यहां टेम्परेचर शून्य से भी नीचे होगा। देखें कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ फोटोज...

PREV
17
Snowfall: बर्फ से ढंकीं वादियां; इस सर्दी का पहला खूबसूरत मंजर; देखें कश्मीर और उत्तराखंड की  कुछ सुहानी PICS

यह तस्वीर कश्मीर के गुलमोहर की है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस समय यहां रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। लेकिन जैसे ही सूरज की किरणें निकलती हैं, हिमालय चमक उठता है। इस समय यहां पर्यटकों के लिए खूबसूरत मंजर है। यह तस्वीर twitter पर Visit Gulmarg नाम यूजर ने शेयर की है।

27

यह तस्वीर कश्मीर के दूधपथरी(Doodhpathri ) की है। यहां ताजा बर्फबारी के चलते मौसम अद्भुत है। इस समय यहां बर्फबारी देखने बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। यह तस्वीर twitter  पर Shahid Mushtaq नामक यूजर ने शेयर की है।

37

कश्मीर में दिसंबर में बर्फबारी होती है। इसका असर देश के दूसरे राज्यों में ठंड के रूप में दिखाई देता है। दिसंबर में यहां टेम्परेचर शून्य से नीचे गिरना शुरू हो जाता है। यह तस्वीर twitter  पर Shahid Mushtaq नामक यूजर ने शेयर की है।

47

उत्तराखंड में चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों की पर्वत चोटियों पर बर्फ की चादर लदी हुई है। कई जिलों में रविवार से बर्फबारी हो रही है। यह लगातार रुक-रुककर जारी है। बर्फबारी के चलते कई रास्ते बंद हैं। 

57

केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब गंगोत्री, यमुनोत्री और हिमालयी मंदिरों पर बर्फ जमी हुई है। आने वाले 24 घंटों में मौसम और बदल सकता है। यह तस्वीर twitter पर शेयर की गई है। इस सीजन में चार धाम यात्रा बंद रहती है। ऐसे में मंदिरों में भीड़ नहीं होती।

67

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके इस समय बर्फ से लदे हुए हैं। दिसंबर में  बर्फबारी देखने देशभर से यहां पर्यटक आते हैं। ऐसा दृश्य अपने आप में अद्भुत होता है।

77

उत्तरकाशी जिले के खरसाली, रादी टॉप, जानकीचट्टी, राणाचट्टी, दयारा, डोडीताल, हर्सिल और मुखबा सहित कई पर्यटन स्थलों में बर्फबारी हुई है। आगे भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

Recommended Stories