देश में 21 दिन के लिए लॉकडाउन, जान लें क्या है इसका मतलब, इस दौरान क्या कर सकते हैं और क्या नहीं

Published : Mar 24, 2020, 05:42 PM ISTUpdated : Mar 24, 2020, 09:11 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पीएम मोदी ने 21 दिन के लिए पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया है। इसका मतलब है कि 21 दिन तक न कोई ट्रेन चलेगी, न हवाई जहाज उड़ेंगे, न बसें चलेंगी। सब कुछ बंद। प्रधानमंत्री ने कहा, अगर आप 21 दिन नहीं संभले तो आपका देश और आपका परिवार 21 साल पीछे चला जाएगा। ऐसे में बताते हैं कि आखिर लॉकडाउन क्या होता है और इन 21 दिनों के दौरान आप क्या-क्या कर सकते हैं और क्या नहीं? 

PREV
15
देश में 21 दिन के लिए लॉकडाउन, जान लें क्या है इसका मतलब, इस दौरान क्या कर सकते हैं और क्या नहीं
लॉकडाउन किसे कहते हैं? : लॉकडाउन का हिंदी में मतलब होता है तालाबंदी। लोगों को अलग-अलग करने के लिए यह एक इमरजेंसी प्रोटोकॉल है। लॉकडाउन के वक्त लोगों को किसी इलाके या इमारत में रहने के निर्देश दिए जाते हैं और वहां से न निकलने को कहा जाता है। इस दौरान जरूरत के सामान उपलब्ध रहते हैं। हालांकि लॉकडाउन के दौरान क्या चालू रहेगा और क्या नहीं, यह स्थानीय प्रशासन पर भी निर्भर करता है।
25
कर्फ्यू क्या होता है? : आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा कर्फ्यू लगाया जाता है। इस दौरान लोगों को सड़क पर न निकलने की हिदायत दी जाती है। कर्फ्यू के दौरान स्कूल, कॉलेज, बाजार सब बंद रहते हैं।
35
लॉकडाउन और कर्फ्यू में क्या फर्क है? : लॉकडाउन और कर्फ्यू में मुख्य अंतर प्रशासन द्वारा दी जाने वाली छूट है। दंगे या हिंसा के दौरान नियंत्रण पाने के लिए कर्फ्यू लगाया जाता है। उस वक्त बाजार और बैंक भी बंद कर दिए जाते हैं। कई बार तो मेडिकल स्टोर भी बंद ही रहते हैं। लेकिन लॉकडाउन में ऐसा नहीं होता है। लॉकडाउन में जरूरत के सामान जैसे, दवाईयां, सब्जी, डेरी के सामान मिलते हैं।
45
भारत में कोरोना की स्थिति : भारत में कोरोना के 528 मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 10 हो गई है। कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में हैं। जहां 97 मरीज अब तक संक्रमित हैं। जबकि केरल में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां अब तक 95 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। हैरानी वाली बात यह है कि तमाम कवायदों के बाद भी 24 घंटे में 100 से अधिक मरीज सामने आए हैं।
55
पीएम मोदी ने 29 मिनट के इस संबोधन में उन्होंने कहा- हिंदुस्तान को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से देश में पूरी तरह लॉकडाउन होगा। यह जनता कर्फ्यू से ज्यादा सख्त होगा।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories