यूक्रेन के आसमान में जंग के बादल 2021 से ही मंडराने लगे थे। 24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। लड़ाई से यूक्रेन में भारी तबाही हुई है। यूक्रेन को अमेरिका और यूरोप से मदद मिल रही है, जिसके चलते 10 महीने में भी रूस को जीत नहीं मिली है। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस पर सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। लड़ाई के चलते यूक्रेन के खारकीव, कीव, लुहांस्क और डोनेट्स्क शहर बर्बाद हो गए हैं। लड़ाई के चलते अब तक हजारों लोगों की जान गई है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।