मेसी-रोनाल्डो की वायरल इमेज इंस्टाग्राम पर दूसरी सबसे पसंदीदा फोटो, देखें इंस्टा की मोस्ट लाइक टॉप-8 PHOTOS

Top 8 Most Liked Instagrama Post. इंस्टाग्राम पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और लियोनेल मेसी (Lionell Messi) की एक तस्वीर खूब वायरल हो रहा है। यह फोटो इंस्टाग्राम पर पसंद की गई दूसरे सबसे पॉपुलर तस्वीर है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर फॉलो किए जाने वाले सबसे प्रमुख हस्ती भी बन चुके हैं। इससे यह साफ हो चुका है ये दोनों खिलाड़ी सिर्फ फुटबॉल के मैदान पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी धमाल मचाने वाले प्रमुख किरदान बन चुके हैं। देखें इंस्टा पर सबसे ज्यादा लाइकी की गई टॉप 8 तस्वीरें...
 

Manoj Kumar | Published : Nov 23, 2022 6:53 AM IST / Updated: Nov 23 2022, 12:46 PM IST

18
मेसी-रोनाल्डो की वायरल इमेज इंस्टाग्राम पर दूसरी सबसे पसंदीदा फोटो, देखें इंस्टा की मोस्ट लाइक टॉप-8 PHOTOS

5 करोड़ 60 लाख से ज्यादा लाइक्स
यूजर world_record_egg के इंस्टाग्राम पर 4.7 मिलियन फॉलोवर हैं। इंस्टाग्राम पर डाली गई यह पोस्ट सबसे पॉपुलर है और दुनियाभर के करीब 5 करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। इस तस्वीर ने काइली जेनर के 18 मिलियन लाइक्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और नंबर वन है।

28

3 करोड़ 89 लाख से ज्यादा लाइक्स
यूजर Cristiano यानि स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर दूसरी सबसे ज्यादा लाइक पाने वाली तस्वीर बन चुकी है। इसे अभी तक 3 करोड़ 89 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। क्रिस्टियानो के 501 मिलियन फॉलोवर हैं।

38

3 करोड़ 26 लाख से ज्यादा लाइक्स
यूजर Cristiano and georginagio के इंस्टाग्राम पर 501 मिलियन फॉलोवर हैं। क्रिस्टियानो और उनकी वाइफ ने जब ट्विंस के आने की खबर के साथ यह तस्वीर शेयर की थी तो इसे 3 करोड़ 26 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया। दोनों की यह तस्वीर आज भी इंस्टाग्राम पर वायरल है।

48

3 करोड़ से ज्यादा लाइक्स 
यूजर xxxtentacion के इंस्टाग्राम पर 20.7 मिलियन फॉलोवर हैं। उनकी इस पोस्ट को 3 करोड़ दो लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस पोस्ट का कैप्शन है लव इज वार। इनकी यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हुई।

58

2 करोड़ 63 लाख लाइक्स
यूजर arianagrande के इंस्टाग्राम पर 340 मिलियन फॉलोवर हैं। मैरिज के समय की यह तस्वीर बेहद पॉपुलर है और इसे करीब 2 करोड़ 63 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस फोटो पर 2 लाख से ज्यादा लोग कमेंट भी कर चुके।

68

मेसी की तस्वीर को 2 करोड़ 97 लाख से ज्यादा लाइक
यूजर leomessi यानि स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने भी यह तस्वीर शेयर की है जिसे 2 करोड़ 97 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। रोनाल्डो की तरह ही मेसी ने भी लिखा है कि विक्ट्री इज ए स्टेट ऑफ माइंड। 

78

2 करोड़ 55 लाख से ज्यादा लाइक
यूजर zendaya के इंस्टाग्राम पेज को 158 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। यूजर की इस तस्वीर को 2 करोड़ 55 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस तस्वीर का कैप्शन है मुझे सबसे ज्यादा खुश रखने वाले का सबसे ज्यादा खुशी देने वाला बर्थडे

88

2 करोड़ 47 लाख से ज्यादा लाइक्स
यूजर tomholland2013 के इंस्टाग्राम पर 67.7 मिलियन फॉलोवर हैं और इस तस्वीर को 2 करोड़ 47 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। तस्वीर में स्पाइडरमैन की ड्रेस में तीन लोग बात कर रहे हैं।

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos