फोटो में देखें MTB हिमाचल माउंटेन बाइकिंग फेस्टिवल जंजैहली का रोमांच, 43 राइडर्स ने लिया एडवेंचर ट्रिप का मजा

Published : Jun 27, 2022, 03:14 PM ISTUpdated : Jun 27, 2022, 03:15 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : एमटीबी हिमाचल जंजैहली 2022 माउंटेन बाइकिंग रेस के पहले संस्करण (MTB Himachal Janjehli 2022 1st Edition) समापन हो गया है। इसमें 43 राइडर्स ने 3 दिन तक एडवेंचर ट्रिप का मजा लिया। बाइकिंग फेस्टिवल जंजैहली के अंतिम चरण में 3.5 किलोमीटर के मार्ग पर रेसिंग की गई। बात दें कि हिमाचल प्रदेश में साइकिल पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य द्वारा पेश किए जाने वाले सुंदर ट्रैक और ट्रेल्स के उद्देश्य से, इसका आयोजन ने किया है। आइए आपको दिखाते हैं, इन 4 दिनों में किस तरह राइडर्स ने एडवेंचर ट्रिप का मजा लिया...

PREV
16
फोटो में देखें MTB हिमाचल माउंटेन बाइकिंग फेस्टिवल जंजैहली का रोमांच, 43 राइडर्स ने लिया एडवेंचर ट्रिप का मजा

एमटीबी हिमाचल जंजैहली 2022 माउंटेन बाइकिंग रेस को औपचारिक शुभारंभ 23 जून शाम 4.30 बजे हुआ था। रेस 24 जून को मशोबारा शिमला से शुरू हुई और तीन के एडवेंचर साइकिल ट्रैकिंग के बाद 26 जून को जंजैहली में समाप्त हुई।

26

प्रतियोगिता के तीसरे चरण में विभिन्न श्रेणियों के सवार थे। अंडर 16 श्रेणी को कुल दूरी के चार चक्कर लगाने थे, बाकी श्रेणियों को कुल दूरी के छह चक्कर लगाने थे। इसमें-
अंडर-16  के विनर
पहला स्थान- युगल ठाकुर
दूसरा स्थान- वंश कालिया 
तीसरा स्थान- अधीरथ सिंह 

अंडर-19 वर्ग (लड़के) 
पहला स्थान- अर्पित शर्मा 
दूसरा स्थान- विशाल आर्य 
तीसरा स्थान- कुणाल बंसल 

अंडर-19 श्रेणी (लड़कियां) 
पहला स्थान- दिविजा सूद 
दूसरा स्थान- कायना सूद 
तीसरा स्थान- शांभवी सिंह

36

ए-19 श्रेणी 
प्रथम: सुनीता श्रेष्ठ 
द्वितीय: आस्था डोभाल

अंडर- 23 श्रेणी (लड़के) 
प्रथम: पृथ्वी सिंह राठौर 
द्वितीय: अमनदीप सिंह दयाल 
तृतीय: अनीश दुबे
 

46

अंडर -35 श्रेणी (लड़के) 
प्रथम: राकेश राणा 
द्वितीय: कृष्णवेंद्र सिंह यादव 
तृतीय: रामकृष्ण पटेल

अंडर -50 श्रेणी (लड़के) 
प्रथम: सुनील बारोंगपा 
द्वितीय: अमित बाल्यान 
तृतीय: जसप्रीत पॉल

अंडर -50 श्रेणी 
प्रथम भारत साओन 

56

एमटीबी हिमाचल जंजैहली 2022 माउंटेन बाइकिंग रेस के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की पत्नी डॉ साधना ठाकुर ने राइडर्स का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन और अन्य आयोजकों को इस तरह के आयोजनों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के इवेंट्स से जंजैहली जैसे गांवों में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

66

बता दें कि 26 जून को एमटीबी हिमाचल जंजैहली 2022 माउंटेन बाइकिंग रेस सफल समापन हो गया। इस दौरान 26 जून को आयोजित पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आयोजन को एक अनूठी पहल बताया।

Recommended Stories