33 साल की हुई भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, बचपन दिखती थी कुछ ऐसी
नई दिल्ली. भारतीय स्टार सानिया मिर्जा 33 साल की हो चुकी हैं। सानिया का जन्म देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई में हुआ था। सानिया ने महज 6 साल की उम्र से ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र में सानिया का टेनिस करियर शुरू हो चुका था। सानिया लगातार 2003 से 2013 तक भारत की टॉप टेनिस खिलाड़ी रही हैं। सानिया ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है। पाकिस्तान में शादी करने के कारण कई बार सानिया ट्रोल भी हो चुकी हैं। बचपन से एकर अब तक सानिया का काफी बदल चुका है। सानिया के जन्दिन पर हम आपको दिखा रहे उनके बचपन की कुछ फोटोज।
मुंबई में जन्म लेने वाली मिर्जा का बचपन हैदराबाद में गुजरा और हैदराबाद में ही इस खिलाड़ी ने टेनिस भी खेलना शुरु किया।
अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में करने के बाद वर्ष 2000 में सानिया ने पाकिस्तान में खेले गए इंटेल जूनियर चैंपियनशिप जी-5 मुकाबले में सिंगल और डबल गेम में जीत हासिल की। डबल मुकाबलों में सानिया की जोड़ी पाकिस्तान के जाहरा उमर खान के साथ थी।
सानिया मिर्जा को 2006 में 'पद्म श्री' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सानिया यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं
सानिया के पिता एक खेल संवाददाता थे। सानिया ने अपनी शुरुआती टेनिस कोचिंग महेश भूपति के पिता और भारत के सफल टेनिस प्लेयर सीके भूपति से ली थी।
सानिया का पारिवारिक पृष्ठभूमि खेलों से जुड़ा रहा है। उनके पिता इमरान मिर्जा प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी गुलाम अहमद के रिश्ते में भाई हैं और वे स्वयं भी हैदराबाद सीनियर डिवीजन लीग के खिलाड़ी रह चुके हैं।