किसी पर लगा रेप तो किसी पर पत्नी से मारपीट का आरोप, ये 7 खिलाड़ी अपने रिलेशन को लेकर रहे विवादों में

स्पोर्ट्स डेस्क : कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपने खेल के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में विंबलडन 2022 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले निक किर्गियोस भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। दरअसल, उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस बीच आज हम आपको बताते हैं ऐसे 7 खिलाड़ियों के बारे में जिनके ऊपर उनकी बीवी या गर्लफ्रेंड ने यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और मारपीट जैसे कई मामले दर्ज करवाए थे...

Asianet News Hindi | Published : Jul 7, 2022 5:35 AM IST

17
किसी पर लगा रेप तो किसी पर पत्नी से मारपीट का आरोप, ये 7 खिलाड़ी अपने रिलेशन को लेकर रहे विवादों में

निक किर्गियोस 
विंबलडन 2022 भाग लेने वाले टेनिस प्लेयर निक किर्गियोस पर हाल ही में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड से मारपीट का आरोप लगा है। हालांकि, यह घटना पिछले साल दिसंबर 2021 में हुई। उस समय उनकी गर्ल फ्रेंड नें इसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में उन्हें 2 अगस्त को कैनबरा की अदालत में पेश होना है।

27

मोहम्मद शमी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसे आलावा उनपर मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगाया गया था। इसके बाद शमी को 2018 में बीसीसीआई अनुबंध सूची से भी हटा दिया गया था। लेकिन इस उनके खिलाफ सबूत नहीं मिलने पर उनकी दोबारा टीम में एंट्री हो गई थी। हालांकि, उनकी वाइफ और बेटी आज भी उनसे अलग रहते हैं।

37

अमित मिश्रा
भारतीय गेंदबाद अमित मिश्रा पर अपनी एक फीमेल फ्रेंड के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। 2015 में बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें उत्पीड़न के मामले में हिरासत में लेकर तीन घंटे तक पूछताछ की थी। महिला ने बताया कि बेंगलुरु के एक होटल में उनके साथ अमित ने बुरा बर्ताव किया था और उनके साथ यौन उत्पीड़न किया और मारपीट भी की थी।

47

माइकल स्लेटर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज माइकल स्लेटर को पिछले साल अक्टूबर में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और घरेलू हिंसा के आरोप के बाद उनकी पूर्व पत्नी को परेशान करने और डराने-धमकाने का आरोप लगाया था।

57

रेयान गिग्स
वेल्स के पूर्व फुटबॉल मैनेजर रेयान गिग्स पर अपनी पूर्व प्रेमिका केट ग्रेविल और उसकी बहन पर हमला करने और जबरदस्ती करने के आरोप लगा है।

67

रोडियन्स कुरुक्स
बास्केटबॉल प्लेयर रोडियंस कुरुक्स को सितंबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। उनपर आरोप लगा था कि उन्होंने जून 2019 में अपने घर पर एक विवाद के दौरान अपनी प्रेमिका के साथ मारपीट की थी।

77

बॉक्सर फ्लॉयड  मेवेदर जूनियर 
मशहूर बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर जूनियर पर 2002 में घरेलू हिंसा के 2 मामलों और दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। 2009 में, मेवेदर पर उनकी पूर्व प्रेमिका जोसी हैरिस ने भी घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

ये भी देखें : MS Dhoni Birthday: माही के जन्मदिन से पहले यहां लगा धोनी का 41 फीट ऊंचा कटआउट, फैंस ने ऐसे किया सलाम

धोनी से गांव की इन लड़कियों ने की फोटो की गुजारिश तो खुद को रोक नहीं पाए माही, 6 Photo में देखें देसी अंदाज

MS Dhoni Birthday: करोड़ों के मालिक माही जीते हैं ऐसी लाइफ, बंगले की देखें अनदेखी तस्वीरें

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos