खूब लड़ी मर्दानीः देश कह रहा- Proud Of You, देखें Indian Women's Hockey team की दिल को छूने वाली 10 तस्वीरें

Published : Aug 06, 2021, 01:02 PM ISTUpdated : Aug 06, 2021, 01:08 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का एक बहुत फेमस डायलॉग है- 'हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं।' कुछ ऐसी ही बाजीगरी दिखाई है भारतीय महिला हॉकी टीम ने। भले ही शुक्रवार को देश की बेटियां ग्रेट ब्रिटेन से मुकाबला हार गई है, लेकिन पूरी दुनिया में इन खिलाड़ियों के नाम का डंका बजा है। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम (India) ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन आखिरी क्वार्टर में ब्रिटेन (Great Britain) के गोल के बाद भारत बढ़त नहीं बना पाई और 4-3 से ये मुकाबला गवां दिया। इसके साथ उनके ब्रॉन्ज जीतने का सपना भी अधूरा रह गया। लेकिन मैच के दौरान कई ऐसे मोमेंट आए, जहां इन बेटियों ने दिल जीत लिया। आइए आपको दिखाते हैं, भारतीय महिला हॉकी टीम  (Indian Women’s Hockey Team)की दिल को छू लेने वाली 10 बेहतरीन तस्वीरें....

PREV
110
खूब लड़ी मर्दानीः देश कह रहा- Proud Of You, देखें Indian Women's Hockey team की दिल को छूने वाली 10 तस्वीरें

भारत की महिला हॉकी टीम का ओलंपिक में पहली बार पदक जीतने का सपना भले ही टूट गया हो, लेकिन ब्रॉन्ज मुकाबले तक पहुंचकर देश की बेटियों ने इतिहास रच दिया।

210

आज से पहले भारतीय महिला हॉकी टीम इस मुकाम तक नहीं पहुंची थी। पूरा देश इनकी मेहनत और लगन पर गर्व कर रहा है।

310

ब्रिटेन के खिलाफ हार के बाद भले ही ये खिलाड़ी मायूस नजर आ रहे हो, लेकिन दुनिया की नजर में वो हारकर भी जीत गई हैं।

410

चोट लगी, दर्द हुआ, लेकिन बेटियों ने हार नहीं मानी और ग्रेट ब्रिटेन को कड़ी टक्कर दी।

510

इससे पहले टोक्यो में ग्रुप मैच में ही ब्रिटेन ने भारत को 4-1 से मात दी थी। लेकिन इस बार भारत ने वो गलती नहीं दोहराई और एक प्रबल दावेदार बनकर मैदान पर नजर आई।
 

610

इस मैच के दौरान नवनीत कौर को सिर पट्टी बांधे देखा गया। दरअसल, पिछले मैच में उन्हें माथे पर चोट लग गई थी, लेकिन इसके बाद भी वह ये मैच खेलने उतरी।

710

इसे कहते है स्पोर्ट्समैन स्पिरिट, जब भारतीय डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का मायूस होकर जमीन पर बैठ गई, तो ब्रिटेन की खिलाड़ी उन्हें संभालते हुए।

810

ब्रिटेन के खिलाफ इस मैच में गुरजीत कौर ने 2 गोल करके टीम को बराबरी दिलाई थी। बता दें कि टोक्यो 2020 में उन्होंने कुल 3 गोल दागे है।

910

भारतीय खिलाड़ी वंदना कटारिया हार के बाद मायूस नजर आई और फील्ड पर ही बैठ गई। बता दें कि वंदना ने भी इस मैच में 1 और पूरे टूर्नामेंट में 4 गोल दागे। वह ओलंपिक में एक साथ तीनों गोल करने वाली पहली भारतीय बनी हैं। ये रिकॉर्ड उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए ग्रुप मैच में बनाया था। 

1010

ब्रिटेन को जीत की बधाई देते हुए भारतीय कप्तान रानी रामपाल का पॉजिटिव एटीट्यूड। रानी की कप्तानी में ही भारत ने ओलंपिक के इतिहास में यहां तक पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले भारतीय महिला टीम कभी भी नॉकआउट मुकाबलों तक नहीं पहुंची थी। 

Recommended Stories