सोहराब मिर्जा
शोएब मलिक से शादी करने से पहले सानिया मिर्जा और उनके बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा की सगाई हो चुकी थी। हालांकि, ये रिश्ता सगाई के कुछ दिनों बाद ही टूट गया और उन्होंने अलग होने का फैसला किया। बताया जाता है कि सानिया और सोहराब का परिवार तीन पीढ़ियों से एक-दूसरे के दोस्त थे। ऐसे में दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते से बहुत खुश थे, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो सगाई के बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी।