किसी ने शौहर पर तान दी बंदूक, तो किसी ने गोद में उठाकर 'फेंका',6 PHOTOS में देखें बीवियों का 'अत्याचार'

रिलेशनशिप डेस्क. शादी किसी भी लड़का या लड़की के लिए स्पेशल होता है। वो इसे यादगार बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। अपनी साथी को अनोखा बनाने के लिए नई-नई चीजें ट्राय करते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी ही अजीबो गरीब शादियों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती हैं। नेटिजन्स को ऐसी तस्वीरें और वीडियो देखकर काफी मजा आता है। वो खुलकर कमेंट करते हैं। आइए नीचे दिखाते हैं खूबसूरत दुल्हन की अपने शौहर पर भरी महफिल में किए गए 'अत्याचार' की तस्वीरें....

Nitu Kumari | Published : Dec 23, 2022 7:29 AM IST

16
किसी ने शौहर पर तान दी बंदूक, तो किसी ने गोद में उठाकर 'फेंका',6 PHOTOS में देखें बीवियों का 'अत्याचार'

अब्‍दुल समद जिया वेडिंग्‍स (Abdul Samad Zia Weddings) ने अपने इंस्टाग्राम पर दूल्हा-दुल्हन की कुछ अनोखी तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। अब्दुल समद जिया वेडिंग्स ने कुछ तस्वीर शेयर की है जिसमें दूल्हा नहीं बल्कि दुल्हन अपने शौहर को भरी महफिल में उठाती नजर आ रही हैं।

26

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'एक मां शायद यही उम्‍मीद करती होगी कि नवविवाहिता उनके बेटे को कुछ इस अंदाज में ट्रीट करें, मैं इस दुल्‍हन की जिम की लोकेशन जानना चाहता हूं।' पाकिस्तान के लौहर में हुई इस शादी की तस्वीरों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

36

पेस्टल कलर के लहंगे में दुल्हन किसी परी से कम नहीं लग रही थी। दूल्हे मियां ग्रे पैंट और व्हाइट ब्लेजर में काफी स्मार्ट दिख रहे हैं। दुल्हन को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है कि वो अंदर से इतनी मजबूत होगी।

46

दुल्हन ने अपने शौहर को गोद में उठा लिया। इतना ही नहीं वो पांच सेकंड तक उसे थामें भी रही। दुल्हन की अनोखी अदा को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'क्रोध और हताशा की स्थिति में उसे बाहर फेंकने का अच्छा अभ्यास।' एक ने लिखा,'यार वो कैसे उठा सकती है....मेरा मतलब है... मैं सोच भी नहीं सकती... यहां तक कि मैं भी नहीं कर सकती।' वहीं कुछ लोग इस तरह की हरकत को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

56

वहीं, इसी इंस्टाग्राम पर कुछ और अनोखी तस्वीरें शेयर की गई हैं। जिसमें दुल्हन ने अपने दूल्हे पर पिस्टल तान दी। वो उसे निकाहनामे पर साइन करने के लिए मजबूर करती दिखीं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया,'जब आपको यह सुनिश्चित करना था कि वह पीछे न हटे!'

66

दुल्हन का नाम  Hazeera Hamza है, जबकि दूल्हे का नाम Ham Xah है।  निकाह पर साइन करते हुए वो दूल्हे से पूछ रही है कि तुम साइन कर रहे हो कि नहीं।  इतना कहते ही दोनों लोग एक दूसरे पर हंसने लगे। Hazeera Hamza के इंस्‍टाग्राम पर 1 लाख 70 हजार से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं। इन तस्वीरों पर भी लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं।

और पढ़ें:

PHOTOS: किचन में मौजूद ये 6 चीजें एक्स्ट्रा चर्बी को पिघलाने का करती है काम, ठंड में जरूर करें इसका इस्तेमाल

12 घंटे का मैराथन ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने किए 3 लिवर ट्रांसप्लांट, देश में पहली बार हुआ ऐसा 'चमत्कार'

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos