मां के साथ बेहद स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं रोनाल्डो, देखें दोनों की 7 सबसे प्यारी फोटोज

Published : Nov 25, 2022, 07:58 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : जब भी दुनिया में सबसे बड़े फुटबॉलरों का जिक्र होता है तो उसमें पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) का नाम जरूर शामिल होता है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की फैन फॉलोइंग इतनी है कि फैंस उनके खेल के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं। उनकी गर्लफ्रेंड, उनके बच्चे, उनकी मम्मी कैसी है यह तक फैंस को देखना बहुत पसंद है। तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं कि रोनाल्डो अपनी मां के साथ किस तरीके का बॉन्ड शेयर करते हैं...

PREV
17
मां के साथ बेहद स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं रोनाल्डो, देखें दोनों की 7 सबसे प्यारी फोटोज

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मां का नाम मारिया डोलोरेस डॉस सैंटोस एवेइरो (Maria Dolores dos Santos Aveiro) है। अपने बेटे की तरह रोनाल्डो की मां भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
 

27

मारिया अक्सर अपने परिवार के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। खासकर उनके इंस्टाग्राम पर बेटे रोनाल्डो के साथ कई सारी फोटो है। अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए किस तरह से रोनाल्डो और उसकी मां एक दूसरे को गले लगाते हुए थंब्स अप करते हुए नजर आ रहे हैं।

37

अपने बेटे के अलावा रोनाल्डो की मां अपने पोते- -पोतियों के साथ भी खूब समय बिताती हैं और इंजॉय करती हैं। रोनाल्डो का बड़ा बेटा हो या उनकी छोटी सी गुड़िया मारिया अक्सर उनके साथ मस्ती करती नजर आती हैं।
 

47

रोनाल्डो की मम्मी बेहद ही कूल है। वो इंस्टाग्राम पर अपनी काफी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कभी वह बिकनी पहने चिल करती है तो कभी ड्रेस में गजब की लगती हैं।

57

यह है रोनाल्डो की हैप्पी फैमिली जिसमें रोनाल्डो अपने बच्चों, गर्लफ्रेंड के साथ सीढ़ियों पर बैठे है। पीछे उनकी मम्मी, फ्रेंड्स और कई सारे लोगों नजर आ रहे हैं। यह पिक्चर पिछले साल क्रिसमस के मौके की है।

67

बता दें कि मारिया डोलोरेस अपने बेटे रोनाल्डो के साथ बहुत स्पेशल रिश्ता शेयर करती हैं। वह अपने बेटे को हर मैच में सपोर्ट करने के लिए भी पहुंचती हैं। हालांकि, इस बार कतर में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप में वो उनके साथ मौजूद नहीं है। लेकिन कभी रोनाल्डो की टीम की जर्सी पहने तो कभी स्टैंड्स में बैठे वो उनके लिए चीयर करती नजर आती हैं।

77

दूसरी ओर फीफा वर्ल्ड कप 2022 में गुरुवार को गाना और पुर्तगाल के बीच मैच की बात करें, तो इस मैच में पहला गोल रोनाल्डो ने ही दागा। इस गोल के साथ रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया। वह 5 फीफा वर्ल्ड कप 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं। इस जीत के साथ ही रोनाल्डो की टीम वर्ल्ड रैंकिंग में नौवें नंबर पर पहुंच गई है। रोनाल्डो के अलावा पुर्तगाल के लिए ब्रूनो फर्नांडीज और राफेल लियाओ ने दो गोल किए और ये मैच 3-2 से अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: 3 बच्चे पैदा करने के बाद भी इतनी ग्लैमरस है इस खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड, देखें हॉट PHOTOS

FIFA World Cup 2022: क्या है फुटबॉल का सबसे बड़ा अवॉर्ड, कैसे कोई बन जाता है गोल्डन बूट का दावेदार

Recommended Stories