वृश्चिक राशि: इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर की हर परेशानी में साथ खड़ी होती हैं। वो बहुत ही समझदार होती हैं। उन्हें अपनी आजादी से बहुत ही प्यार है। अगर इसमें उनका पार्टनर खलल डालता है तो फिर वो बिगड़ जाती हैं। अगर आप वृश्चिक राशि वाले लड़की के साथ जिंदगी गुजारना चाहते हैं तो उसे उसके हिसाब से लाइफ जीने दे वो आपकी जिंदगी को खुशियों से भर देगी। वो वफदार होती हैं, लेकिन बदले में आजादी मांगती हैं। इस राशि वाली लड़कियों को इंसान को परखना अच्छे से आता है। वो दोस्त और दुश्मन भी सोच-समझकर चुनती हैं।