रिलेशनशिप डेस्क: प्यार की मंजिल तो शादी ही है। लेकिन कई बार लोग इतने लकी नहीं होते कि अपने प्यार से शादी कर पाएं? ऐसे में लोग हताश हो जाते हैं। अपने प्यार के मुंह से शादी के लिए ना सुनकर कई लोग आगे अपनी लाइफ में आगे किसी के साथ शादी नहीं करते तो कुछ लोग मज़बूरी में किसी और से रिश्ता जोड़ लेते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो कई बार रिजेक्ट होने के बाद भी अपनी कोशिश नहीं छोड़ते। और आखिर में हां सुन ही लेते हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन। अपनी पत्नी को उन्होंने शादी से पहले पांच बार प्रपोज किया था लेकिन हर बार उन्हें ना सुननी पड़ी थी। आइये आपको बताते हैं कि पांच बार रिजेक्ट होने के बाद आखिर बाइडेन ने अपनी पत्नी से शादी कैसे की...
20 जनवरी को जैसे ही जो बाइडेन राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे वैसे ही उनकी पत्नी जिल बाइडेन अमेरिका की फर्स्ट लेडी बन जाएंगी। 43 साल पहले शादी के बंधन में बंधे इस कपल की लव स्टोरी को काफी चर्चा मिली। मिले भी क्यों ना? शादी के पहले जो ने अपनी बीवी को पांच बार प्रपोज किया था। हर बार टालने के बाद आखिरकार जिल का दिल पिघल गया और उन्होंने नए राष्ट्रपति से शादी के लिए हां कर दी।
213
जो बाइडेन और जिल दोनों की हैं ये दूसरी शादी थी। जो ने जहां 1972 में एक कार क्रैश में अपनी पत्नी और बेटी को खो दिया था वहीं जिल ने अपने पति से तलाक ले लिया था। खुद से 9 साल बड़े बाइडेन को देख जिल ने सबसे पहले सोचा था कि इस रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है।
313
शादी के लिए हां करने से पहले जिल को बाइडेन ने पांच बार प्रपोज किया था। 2012 में एक इंटरव्यू में जिल ने खुलासा किया था कि जो हमेशा लोगों को बताते हैं कि शादी से पहले मैंने 5 बार उन्हें मना किया था। लेकिन सच ये है कि मुझे उनसे पहली नजर में ही प्यार हो गया था।
413
1977 में इस कपल ने शादी कर ली। अपने हनीमून पर ये कपल अपने बेटों के साथ गया था। जिल से शादी के बाद 1981 में इनकी बेटी एश्ले का जन्म हुआ था। जो बाइडेन के मुताबिक, बेटी के जन्म के बाद उनकी फैमिली कंप्लीट हो गई।
513
जून 1987 में जब जो ने पहली बार प्रेसिडेंट इलेक्शन के लिए अपना नाम बढ़ाया था। उस दौरान जिल हर कदम पर अपने पति के साथ थी।
613
इतना ही नहीं, एक अच्छी बीवी की तरह जिल जो के बगल में तब भी खड़ी थी, जब जून में ही उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार से अपना नाम वापस ले लिया था।
713
1988 में जो के दिमाग की दो सर्जरी हुई थी। इस मुश्किल घड़ी में जिल ने जो का साथ नहीं छोड़ा। सर्जरी के बाद जो के साथ अस्पताल के बाहर जिल ने यूं मुस्कुराते हुए फोटो क्लिक करवाई।
813
हर मुश्किल में अपने पति का साथ देने वाली जिल के लिए नए अमेरिकी राष्ट्रपति का प्यार तब भी सामने आया जब 2007 में उन्होंने अपनी प्रेम कहानी को अपनी किताब प्रॉमिसेस टू कीप में मेंशन किया। इसमें उन्होंने लिखा कि उसने मुझे मेरी जिंदगी वापस कर दी।
913
2009 में जब जो बाइडेन उपराष्ट्रपति बने, तब जिल ने हाथों में फैमिली बाइबल पकड़ कर उन्हें कसम दिलवाई थी। ये बाइबल बाइडेन के परिवार में 1890 से है।
1013
2010 में वैलेंटाइन्स डे पर जो ने अपनी पत्नी के लिए उपराष्ट्रपति भवन के एक पेड़ पर अपने प्यार का इजहार करते हुए ये बोर्ड लगवाया था। प्यार जताने में बाइडेन को कोई टक्कर नहीं दे सकता।
1113
2013 में जब बाइडेन दुबारा उपराष्ट्रपति बने थे तब भी जिल ने फैमिली बाइबल से उन्हें कसम दिलवाई थी। 2015 में इस कपल के लिए काफी मुश्किल समय आया। जब उनके बेटे बीयू बाइडेन की मौत ब्रेन कैंसर से हो गई थी। इस दुःख की वजह से 2016 में जो ने राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ा था।
1213
2019 में जो बाइडेन ने जब राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की, उसके बाद जिल उनके कैंपन का अहम हिस्सा बन गई। अपने पति के लिए उन्होंने काफी कुछ किया।
1313
दिसंबर 2019 में एक कैंपेन के दौरान बाइडेन ने सबके सामने कुछ इस तरह अपनी पत्नी की अँगुलियों को काट लिया था। दोनों का रिश्ता प्यार और गर्माहट से भरा हुआ है। मार्च 2020 में जो बाइडेन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शायद में अकेला ऐसा उम्मीदवार हूं, जिसकी बीवी उसे सीक्रेट सर्विस देती है। जिल मेरा आधा काम संभाल लेती है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.