रिलेशनशिप डेस्क. 52 साल की हॉलीवुड सिंगर-एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) ने 49 साल के सुपरस्टार बेन एफेल्क ( Ben Affleck) के साथ शादी रचा ली है। ये उनकी चौथी शादी है। बेन के साथ उनका रिश्ता 20 साल पुराना है। लेकिन इनकी लव स्टोरी में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स आए। कई रिलेशनशिप में रहने के बाद फाइनली दोनों एक हो गए। हॉलीवुड के फेमस जोड़ी की शादी के चर्चे हर जगह हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनकी शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही है। चलिए नीचे की स्लाइड्स में बताते हैं 20 साल पुराना जेनिफर लोपेज का प्यार कैसे चढ़ा परवान...
जेनिफर लोपेज अपने गानों के जरिए लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। लेकिन इनका दिल बेन एफ्लेक के लिए धड़का वो भी एक बार नहीं बल्कि दो बार। जी हां, 20 साल पहले जेनिफर और बेन एक दूसरे से प्यार करते थे।2000 में उनके बीच प्यार पनपा था। हॉलीवुड में उनके प्यार के किस्से गूंजते थे।
27
साल 2002 में बेन घुटने के बल बैठकर जेनिफेर को प्रोपेज किए थे और सगाई की थी। लेकिन किसी कारण से जनवरी 2003 में दोनों अलग हो गए।
37
इसके बाद जेनिफर की जिंदगी में कई पुरूष आए। वो एक दो बार नहीं बल्कि बेन से शादी करने से पहले तीन बार दुल्हन बन चुकी हैं। 1997 में जेनिफर ने ओजानी नोआ से शादी की थी। लेकिन 1998 में उनकी शादी टूट गई। इसके बाद उन्होंने क्रिस से शादी की। साल 2003 में इनके बीच भी तलाक हो गया।
47
साल 2004 में जेनिफर ने सिंगर मार्क एंथनी से शादी की। यह रिश्ता 10 साल तक चला। 2014 में दोनों के बीच तलाक हो गए। जेनिफर और मार्क के दो जुड़वा बच्चे हैं। वहीं, बेन ने जेनिफर से रिश्ता टूटने के बाद 2005 में जेनिफर गार्नर से शादी कर ली थी। इनके 3 बच्चे हैं। साल 2018 में दोनों अलग हो गए।
57
इसके बाद जेनिफर और बेन को अपना पुराना प्यार फिर से याद आया। साल 2021 में दोनों एक दूसरे के करीब फिर से आएं। कई जगहों पर दोनों को साथ स्पॉट किया गया। फाइनली 20 साल पुराने प्यार को उन्होंने शादी की मंजिल तक पहुंचाई।
67
इस शादी के गवाह जेनिफर और बेन के बच्चे भी बनें। एक्टर के तीन बच्चे 16 साल का वायलेट, 13 साल का सेराफिना और 10 साल का सैमुअल शामिल हुए। वहीं, जेनिफर के 14 साल के जुड़वा बच्चे एम्मे और मैक्स भी गवाह बने।
77
जेनिफर और बेन इस शादी से बहुत खुश हैं। सिंगर ने तो अपना नाम भी शादी के बाद बदल लिया है। उन्होंने जेनिफर लोपेज की जगह जेनिफर एफेल्क नाम कर लिया है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.