रिलेशनशिप डेस्क. पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की एक्स वाइफ रेहम खान ने तीसरी बार शादी करके सबको हैरान कर दिया। पाकिस्तानी-ब्रिटिश पत्रकार रेहम खान (reham khan) तीसरी बार दुल्हन बनी और मिर्जा बिलाल का हाथ थामा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी ऑफिशियल अनाउमेंट करते हुए निकाह और उसके बाद की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। बेहद ही खूबसूरत रेहम का दूल्हा भी बहुत डैसिंग हैं। आइए नीचे दिखाते हैं रेहम के शादी की तस्वीरें और जानते हैं उनके तीसरे पति मिर्जा बिलाल के बारे में...
रेहम खान ने पीटीआई प्रमुख इमरान खान से शादी के 10 महीने बाद ही अलग हो गई थीं। उन्होंने साल 2015 में तलाक ले लिया था। रेहम ने उनपर कई तरह के आरोप लगाए थे। लेकिन वो अब पुरानी जिंदगी को भूलकर आगे बढ़ गई हैं और हाल ही में मिर्जा बिलाल के साथ तीसरी शादी की
26
रेहम खान ने खुद से छोटे लड़के से शादी की है। रेहम की उम्र जहां 49 साल है वहीं, उनके शौहर की उम्र 36 साल हैं। मिर्जा बिलाल पाकिस्तान के हैं, लेकिन अमेरिका में रहते हैं।
36
मिर्जा बिलाल पेशे से मॉडल और बिजनेसमैन हैं। इनकी भी दो शादियां हो चुकी हैं। उनका एक बच्चा हैं। दोनों ने अमेरिका में सिंपल तरीके से वेडिंग की। रेहम ने तस्वीरें शेयर करते लिखा,'आखिरकार मुझे वो इंसान मिल गया, जिसपर भरोसा कर सकूं।'तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगया जा सकता है कि दोनों एक दूसरे के साथ कितने खुश हैं।
46
अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाली रेहम खान की पहली शादी इजाज रेहमान से हुई थी। लेकिन यह भी शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। साल 2005 में दोनों अलग हो गए।
56
इसके बाद उन्होंने साल 2014 में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान से शादी रचाई। लेकिन 10 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए थे। रेहम ने इमरान पर 'धोखाधड़ी' का आरोप लगाया था।इतना ही नहीं,उन्होंने दूसरी महिला के साथ संबंध का भी जिक्र किया था।
66
3 अप्रैल 1973 को लीबिया में पैदा हुई रेहम पत्रकार के साथ-साथ कमेंटटेर भी हैं। इतना ही नहीं वो लेखक और फिल्मकार भी हैं। साल 2006 में पेशावर के जिन्ना कॉलेज से बैचलर्स डिग्री हासिल करने वाली रेहम टीवी होस्ट से अपने करियर की शुरुआत की थीं।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.