रिलेशनशिप डेस्क. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) विदेश की धरती पर रच बस गई हैं। जब वो अपने से 10 साल छोटे निक जोनस (nick jonas)से शादी कर रही थी तब हर जगह आलोचना हो रही थी। लोग बोल रहे थे कि ये शादी मतलब के लिए हो रही है, ज्यादा दिन नहीं टिकेंगी। लेकिन शादी के चार साल बाद भी ये एक दूसरे से बेपनाह प्यार करते हैं। इतना ही नहीं ये एक बच्ची के माता-पिता भी बन गए हैं। दोनों का रिश्ता हर गुजरते दिन के साथ और मजबूत होता जा रहा है। इन्हें एक आदर्श जोड़ी के रूप में देखा जा रहा है। आइए जानते हैं प्रियंका और निक जोनस के मजबूत रिश्ते के पीछे क्या है फॉर्मूला...
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के उम्र में फासला होने के बाद भी जबरदस्त बॉन्डिंग हैं। देसी गर्ल विदेशी बहू बनकर ना सिर्फ अपनी संस्कृति को फॉलो करती हैं, बल्कि वहां के कल्चर का सम्मान करती हैं। प्रियंका अपने त्योहार भी धूमधाम से मनाती हैं और वहां के फेस्टिवल को भी एन्जॉय करती हैं। ये बात निक को बहुत पसंद हैं।
25
निक की एक आदत पर प्रियंका को आता है प्यार भी और गुस्सा भी
लाखों दिलों पर राज करने वाली प्रियंका के सबसे बड़े दीवाने हैं निक जोनस। सुबह उठने के बाद वो सबसे पहले जो काम करते हैं वो है प्रियंका का चेहरा देखना। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुद इसका खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि सुबह उठते ही निक सबसे पहले प्रियंका को अपने सामने बैठा लेते हैं और उन्हें प्यार से निहारते हैं। इस पर प्रियंका को प्यार भी आता है और गुस्सा भी। एक्ट्रेस बोलती हैं कम से कम मुझे मस्करा और मॉइश्चराइज़र तो लगा लेने दो लेकिन वो नहीं मानते हैं। उन्हें मैं वैसे ही पसंद हूं जैसी मैं हूं।
35
काम के बीच भी एक दूसरे के लिए निकालते हैं वक्त
रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए प्रियंका और निक ने एक नियम बनाया है। काम, ट्रैवल की वजह से दोनों दूर तो रहते हैं लेकिन एक हफ्ते से ज्यादा नहीं।वो दुनिया के किसी भी कोने में रहें लेकिन एक हफ्ते में एक दूसरे से जरूर मिलते हैं और क्वालिटी टाइम गुजारते हैं।
45
प्रियंका और निक प्रोफेशनल बातें नहीं करते डिस्कस
प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो और निक कभी भी अपने काम को लेकर आपस में डिस्कशन नहीं करते हैं। अपनी राय एक दूसरे पर नहीं थोपते हैं। हम अपने काम का फैसला खुद करते हैं।
55
प्रियंका और निक दोनों फैमिली को देते हैं रिस्पेक्ट
प्रियंका चोपड़ा जहां अपने सुसराल के लोगों की फेवरेट हैं। वैसे ही निक प्रियंका चोपड़ा की मां के। दोनों एक दूसरे की फैमिली को रिस्पेक्ट देते हैं। उनके साथ वक्त गुजारते हैं। जिसकी वजह से निक और प्रियंका का रिश्ता और मजबूत हुआ है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.