16 का डोला या 46 की छाती नहीं, मर्दों की ये 10 खूबियां भी लाइक करती हैं औरतें...

रिलेशनशिप डेस्क : महिलाओं को इम्प्रेस करने के लिए पुरुष अक्सर तरह-तरह तरीके अपनाते हैं। उनकी नजरों में आने के लिए बॉडी-शॉडी बना लेते हैं, लेकिन शायद उन्हें ये बात मालूम नहीं होती कि वाकई में लेडीज को मर्दों में कौन सी चीजें आकर्षित करती हैं। पुरुषों में हमेशा ही इस बात को जानने की उत्सुकता होती है कि खूबसूरत महिलाओं की पहली पसंद वाले मर्दों में कौन-कौन सी खूबियां होती हैं। चलिए आज आपके इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं और बताते हैं वो 10  खूबियां जिसे देखकर अक्सर लड़की या महिला आकर्षित होती हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 22, 2021 10:47 AM IST / Updated: Jan 22 2021, 05:01 PM IST

110
16 का डोला या 46 की छाती नहीं, मर्दों की ये 10 खूबियां भी लाइक करती हैं औरतें...

1 - इस बात को लेकर सालों से रिसर्च की जा रही है कि खूबसूरत महिलाओं को किस तरह के पुरुष पसंद हैं। कोई कहता है हैंडसम हंक, कोई कहता है जेंटलमैन। लेकिन महिलाओं को सेंसटिव पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं।

210

2 - महिलाएं कितना भी इस बात से एतराज करें कि उन्हें फ्लर्ट करने वाले लड़के पसंद नहीं है, पर रिसर्च कहती है कि हेल्दी फ्लर्ट करने वाले पुरुष महिलाओं को ज्यादा आकर्षित करते हैं। अपनी तारीफ सुनने पर महिलाएं मुस्कुराती हैं, शरमाती हैं और उस पुरुष की बातों पर ज्यादा गौर करती हैं।

310

3 - कहा जाता है कि महिलाएं ऐसे पुरुषों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा होता है। महिलाओं का मानना है कि ऐसे पुरुष छोटी-मोटी नोंकझोंक को नजरअंदाज कर देते हैं जिससे रिश्ते बखूबी चलते है।

410

4 - महिलाएं या पुरुष उनके लोगों के प्रति ज्यादा आकर्षित होते हैं जो उनके ही जैसे हों। जैसे- खुद से ज्यादा अच्छा दिखने पर लोगों में इस बात का डर हो जाता है कि पार्टनर का कहीं और अफेयर हो सकता है जबकि कम आकर्षित दिखने पर ये ख्याल आने लगता है कि मुझे इससे अच्छा पार्टनर भी मिल सकता था, इसलिए महिलाएं हमेशा अपने जैसे पार्टनर से रिलेशन बनाना चाहती हैं।

510

5 - महिलाओं को ऐसे पुरुष ज्यादा आकर्षित करते हैं जो अच्छा खाना बनाना जानते हों। कई सारी रिसर्च में कहा गया है कि 100 में 80 महिलाएं अपने पार्टनर में एक बेहतरीन कुक ढूंढ़ती हैं।

610

6 - महिलाएं अक्सर अपने से ज्यादा उम्र के पुरुषों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। महिलाएं अधिकतर पावरफुल और उम्र से बड़े पुरुषों के साथ रिलेशन बनाना चाहती हैं।

710

7 - महिलाओं को ऐसे पुरुष आकर्षित करते हैं जो हेल्पिंग नेचर के होते हैं। ऐसे पुरुष महिलाओं का सम्मान करना जानते हैं और महिलाओं की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहते।

810

8 - कहते है महिलाओं को 16 का डोला और 46 की छाती वाले लोग ज्यादा पसंद आते हैं, लेकिन ये बिलकुल सच नहीं है। महिलाओं को सामान्य बॉडी रखने वाले पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं।

910

9 - कई सारी रिसर्च कहती है कि महिलाएं को फनी लोग ज्यादा पसंद होते हैं। वे उन पुरुषों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं जो उन्हें हंसाते हैं और जल्दी घुलमिल जाते है। ऐसे पुरुषों के साथ महिलाएं खुलकर बात करती हैं।

1010

10 - बीयर्ड लुक आजकल पुरुषों में काफी ट्रेंड कर रहा है। ये अंदाज महिलाओं को लुभाता है। स्टडी के मुताबिक- महिलाएं उन पुरुषों के प्रति ज्यादा आकर्षित दिखीं जिनकी दाढ़ी हल्की बढ़ी हुई होती है। हल्की बढ़ी दाढ़ी में पुरुष मैच्योर दिखते हैं, जो महिलाओं को ज्यादा पसंद आता है। 

 

 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos