Published : Dec 22, 2022, 12:47 PM ISTUpdated : Dec 22, 2022, 03:09 PM IST
रिलेशनशिप डेस्क.साल 2022 जल्द ही अलविदा कहने वाला है। 31 दिसंबर की रात में पूरी दुनिया साल 2023 के स्वागत में जश्न में डूबी होगी। साल 2022 कई सारी यादों को अपने अंदर समेट कर जा रही हैं। हम आपको यहां इस साल के कुछ चर्चित लव स्टोरी बताने जा रहे हैं जो सोशल मीडिया पर छाई रही। शादीशुदा सांसद ने अपने प्यार को पाने के लिए 16 साल की शादी तोड़ दी, तो तलाक के बाद किसी को दोबारा प्यार हुआ और शादी रचा ली। तो किसी ने जेंडर की परवाह किए बैगर एक दूसरे का हाथ थाम लिया। आइए नीचे देखते हैं 10 चर्चित लव स्टोरी...
जर्मनी के सांसद की लव स्टोरी
जर्मनी के 44 साल की शादीशुदा सांसद हेगन रेनहोल्ड (Hagen Reinhold) की लव स्टोरी इस साल सुर्खियों में रही। फ्री डेमोक्रेटिक पार्टी (FDP) के सदस्य हेगन पोर्न स्टार एनीना सेमेलहाक (Annina Semmelhaack) के प्यार में पड़कर अपनी 16 साल की शादी को तोड़ दिए। उनकी पत्नी कैरोलिन भी एफडीपी की सदस्य रही है। पति का पोर्न स्टार से अफेयर चलने के बाद उन्होंने ना सिर्फ राजनीति से अलविदा कह दिया। बल्कि बर्लिन शिफ्ट हो गई हैं।
210
सहरसा का छोरा जर्मनी की छोरी
बिहार के सहरसा के रहने वाले छोरे का दिल जर्मनी की छोरी पर आ गया। दरअसल, पटुआहा के रहने वाले चैतन्य ने शिलॉन्ग में बीटेक की पढ़ाई की। इसके बाद एमएस की डिग्री बेल्जियम से हासिल की। पीएचडी की पढ़ाई के लिए वो जब जर्मनी गए तो उन्हें नहीं पता था कि उनकी लाइफ में एक जर्मनी बाला आने वाली है।चैतन्य की मुलाकात मार्था से हुई जो उसी कॉलेज में पीएचडी कर रही थीं। दोस्ती प्यार में बदली। इसके बाद दोनों से एक साथ जीवन गुजारने का फैसला किया। मार्थ जर्मनी छोड़कर इंडिया आई और सहरसा में जाकर हिंदू रीति रिवाज से चैतन्य से शादी की। इनकी लव स्टोरी लोकल ही नहीं सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई।
310
कल्पना के लिए मीरा बनी आरव
राजस्थान के भरतपुर जिले में समलैंगिक लव स्टोरी भी इस साल सुर्खयों में रही। 4 नवंबर को आरव और कल्पना ने शादी करके अपने प्यार को मुक्कमल किया। दरअसल, आरव पहले मीरा थी। जो फिजिकल टीचर थी। उसे अपनी स्टूडेंट कल्पना से प्यार हो गया था। दोनों एक दूसरे के इश्क में डूब चुके थे। मीरा भले ही शारीरिक रूप से लड़की थी, लेकिन वो हमेशा लड़कों की तरह रहती थी। कल्पना से शादी करने के लिए उसने लिंग परिवर्तन कराया। 2019 में उसका इलाज शुरू हुआ, दो साल बाद 2021 में मीरा लड़का बन गई। जिसके बाद उसने अपना नाम बदलकर आरव रख लिया। दोनों अब खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
410
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
इस साल बॉलीवुड में वैसे तो कई शादियां हुई। लेकिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी जब शादी के मंजिल पर पहुंची तो इसकी चर्चा इतनी हुई जितनी इस कपल को भी उम्मीद नहीं थी। 14 अप्रैल 2022 को आलिया और रणबीर कपूर ने अपने लव स्टोरी को मंजिल देने के लिए शादी के बंधन में बंध गए। इतना ही नहीं सेलेब्स इस साल दो से तीन भी हो गए हैं। आलिया ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है।
510
IAS सृष्टि देशमुख और नागार्जुन बी गौड़ा की लव स्टोरी
आईएएस सृष्टि देशमुख और नागार्जुन बी गौड़ा की लव स्टोरी भी साल 2022 में चर्चा में रही। 2018 में अपने पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास करने वाली सृष्टि देशमुख अपने बैचमेट IAS डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा से दिल लगा बैठीं।कर्नाटक के लड़के से भोपाल की सृष्टि की मुलाकात मंसूरी में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। 2 अगस्त 2021 को सगाई करने के बाद 24 अप्रैल 2022 को दोनों ने शादी कर ली थी। इनकी वेडिंग फोटोज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
610
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे हुए एक
यूपीएससी 2015 बैच की टॉपर आईएएस टीना डाबी अपने पति आईएएस अतहर आमिर खान (IAS Athar Aamir Khan) से तलाक लेने के बाद आईएएस प्रदीप गवांडे (Pradeep Gawande) के साथ दिल लगा बैठीं। दोनों के उम्र के बीच का अंतर 13 साल है। खुद से बड़े इंसान से शादी करने के बाद टीना डाबी काफी सुर्खियों में रहीं। अप्रैल 2022 में टीना और प्रदीप ने सात फेरे लिए थे।
710
आईएएस अतहर की हुई डॉ. महरीन काजी
इस साल आईएएस अतहर और डॉ. महरीन काजी की लव स्टोरी और शादी दोनों ही चर्चा में रही। पहली पत्नी टीना डाबी से तलाक लेने के बाद अतहर का दिल डॉ महरीन काजी पर आ गया। दोनों की रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रही। 1 अक्टूबर 2022 को उन्होंने निकाह कर ली। महरीन श्रीनगर के लाल बाजार की रहने वाली हैं। अतहर भी वहीं के निवासी हैं। महरीन दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान और रिसर्च सेंटर में काम करती हैं।
810
किन्नर से कर बैठी प्यार और छोड़ी जमाने की परवाह
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली मुस्कान का दिल यूपी के आजमगढ़ रहने वाले वीरू राजभर पर आ गया। मुस्कान जो एक किन्नर है एक डांस प्रोग्राम में मऊ में आई थीं। वहां पर वीरू से मिली और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे।समाज के तानों, परिवार के उलाहनों की परवाह किए बैगर वीरू ने मंदिर में मुस्कान से शादी रचा ली।
910
छात्रा श्वेता का दिल आया 42 साल के टीचर पर
बिहार के समस्तीपुर में एक लव स्टोरी और शादी चर्चा में रही। यहां पर 8 दिसंबर को एक मंदिर में जब अधेड़ उम्र के पुरुष के साथ कम उम्र की लड़की को सात फेरे लेते लोगों ने देखा तो दंग रह गए। इनकी लव स्टोरी एक कोचिंग सेंटर से शुरू हुई। 42 साल के संगीत कुमार की कोचिंग में 20 साल की श्वेता कुमारी पढ़ने आती थी। यहीं पर दोनों का दिल मिल गया और समाज के खिलाफ जाकर शादी रचा ली।
1010
21 साल के लड़के ने 52 साल की महिला से रचाई शादी
साल 2022 के अंत में सोशल मीडिया पर 21 साल की लड़के की प्रेम कहानी वायरल हुई। उम्र और समाज की परवाह किए बैगर लड़के ने 52 साल की महिला से शादी रचा ली। दोनों 3 साल से रिलेशनशिप में थे।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.