इस बार का गणेशोत्सव कल यानि 10 सितंबर से शुरू हो रहा है। बता दें कि प्रथम पूज्य श्रीगणेश की स्थापना का ये पर्व दस दिनों तक निंरतर चलेगा। यह पर्व गणेश चतुर्थी से शुरु होकर अनंत चतुर्दशी तक चलता है। लालबाग के राजा का दरबार मुंबई का सबसे फेमस गणेश मंडल है। यह मुंबई के परेल इलाके में स्थित है। यहा सर्वप्रथम गणेशजी की स्थापना 1934 में चिंचपोकली के कोलियों ने की थी। लालबाग के राजा को इच्छाओं की पूर्ति करने वाला माना जाता है।