कोरोना के खिलाफ जंग में बिगड़े इस एक्टर के हालात, आर्थिक रूप से हुआ कमजोर तो लिया ये फैसला

Published : Apr 21, 2020, 09:24 AM IST

मुंबई. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है। पिछले 30 दिनों से लॉकडाउन की वजह से सभी काम बंद हैं और इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलिब्रिटीज जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं। 

PREV
17
कोरोना के खिलाफ जंग में बिगड़े इस एक्टर के हालात, आर्थिक रूप से हुआ कमजोर तो लिया ये फैसला

हर काई अपने तरीके से गरीबों की मदद कर रहे हैं। लोगों की मदद में एक नाम साउथ स्टार प्रकाश राज का भी आता है। वो लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हीं की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। इसे लेकर उन्होंने खुलासा किया है। 

27

प्रकाश राज का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की वजह से उनकी आर्थिक ​स्थिति काफी खराब हो गई है। दरअसल, प्रकाश राज लगातार अपने फाउंडेशन के जरिए गरीबों की मदद कर रहे हैं, लेकिन अब उनकी आर्थिक ​स्थिति बिगड़ गई है। 

37

आर्थिक स्थिति बिगड़ जाने की वजह से अब प्रकाश राज की बैंक से लोन लेने की भी नौबत आ गई है। इस बात का जिक्र प्रकाश राज ने ट्वीट में बयां किया है। 

47

प्रकाश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उनके वित्तीय संसाधन घटते जा रहे हैं, लेकिन वो लोन लेंगे और लोगों की मदद करेंगे, क्योंकि उनका मानना है कि अगर इंसानियत इस कठिन समय में जिंदा रही तो वो दोबारा कमाई कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रकाश ने लोगों से अपील की चलिए साथ मिलकर इससे लड़ते हैं। वापस जिंदगी की ओर बढ़ते हैं। 

57

67

प्रकाश राज का ये ट्वीट सामने आते ही सोशल मीडिया पर इनकी चर्चा जोरों पर आ गई। उनके इस ट्वीट पर लोगों के खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं। हर कोई उनके फाउंडेशन द्वारा किए गए कामों की तारीफ कर रहा है। 

77

बता दें, प्रकाश राज एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन उन्हें हर सोशल मुद्दों पर अपनी राय देते देखा जाता है। साथ ही एक्टर अपने फॉलोअर्स को जागरूक करने के लिए पोस्ट शेयर करते दिखाई दे जाते हैं।

Recommended Stories