Published : Dec 25, 2022, 06:09 PM ISTUpdated : Dec 25, 2022, 06:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, Thalapathy Vijay return on social media : साउथ सुपर स्टार थलापति विजय काफी लंबे वक्त से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थे, उन्होंने इस प्लेटफॉर्म से पर्सनली ब्रेक ले लिया था। उनकी टीम उनकी प्रोजेक्ट पर अपडेट और पोस्टर पोस्ट करती थी । उनके फैंस विजय को सोशल मीडिया पर उनकी खुद की लिखी पोस्ट देखने के लिए बेताब थे । फॉलोअर्स उनसे सोशल मीडिया पर वापसी की रिक्वेस्ट भी कर रहे थे। वहीं अब जाकर साउथ सुपर स्टार ने फैंस को रिप्लाई किया है। थलापति ने अपनी अपकमिंग फिल्म वरिसु के ऑडियो लॉन्चिंग के मौके पर सेल्फी वीडियो के साथ ट्विटर पर वापसी की है। पिक्स के साथ देखें एक्टर के प्रति फैंस की दीवानगी....
फैंस के लिए ये सबसे उत्साह की बात थी कि विजय खुद फ्रेम में मौजूद थे। बता दें कि एक्टर लंबे समय से सोशल मीडिया से गायब हैं, वे केवल अपने प्रोजेक्ट्स से तस्वीरें और वीडियो ही पोस्ट कर रहे थे।
55
वरिसु इमोशनल स्टोरी पर बेस्ड कमर्शियल फिल्म है। वारिसु में थलापति विजय और रश्मिका मंदाना ने लीड रोल प्ले किया है। इसमें प्रभु, सरथकुमार, शाम, एसजे सूर्या, प्रकाश राज, श्रीकांत, आनंदराज, संगीता और खुशबू सहायक भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।