Published : Dec 16, 2022, 10:17 AM ISTUpdated : Dec 22, 2022, 12:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, Year Ender 2022 : साउथ फिल्म इंडस्ट्री बहुत तेजी से अपना दायरा बढ़ाती जा रही है। इसके तमाम स्टार ज़बरदस्त पॉप्युलैरिटी हासिल कर रहे हैं। वहीं इसके साथ विवादों का नाता जुड़ गया है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कांतारा के वराह रूपम पर कॉपी का आरोप लगा हैं, वहीं किच्चा सुदीप और अजय देवगन ट्विटर पर भाषाई विवाद में उलझ गए थे । साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवान शादी के कुछ महीनों बाद सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बन गए, जिस पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। विजय देवरकोंडा स्टारर 'लाइगर' पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा था। देखें साउथ इंडस्ट्री के बड़े विवाद....
दिसंबर महीना आधा बीत गया है। कुछ दिनों के बाद नया साल शुरु हो जाएगा, ऐसे में हम इस खबर में साल 2022 में साउथ इंडस्ट्री में हुए बड़े विवादों से आपको रुबरु करा रहे हैं।
210
धनुष और ऐश्वर्या का तलाक
साउथ के सुपर स्टार धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की तलाक की खबरों सुर्खियां बटोरी हैं। रजनीकांत ने इस तलाक को रोकने की भरसक कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे।
310
हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धनुष और ऐश्वर्या दोनों ने इस डिवोर्स की प्रोसेस को होल्ड कर दिया है। दोनों के बीच सुलह की कोशिशें चल रही हैं।
410
नयनतारा- विग्नेश शिवान के बच्चों पर विवाद
साउथ की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में नयनतारा का नाम टॉप में शुमार किया जाता है। 9 जून, 2022 को उन्होंने एक भव्य समारोह में विग्नेश शिवान से शादी की थी । इस मैरिज के कुछ महीनों बाद ही इस कपल ने जुड़वां बच्चों के जन्म की खबर शेयर की थी।
510
शादी के 9 महीने के पहले सरोगेसी की मदद से पेरेट्ंस बनने पर इसे नियम विरुध्द बताया गया था। तमिलनाडु सरकार ने इसकीजांच के आदेश भी दिेए थे। वहीं जांच में नयनतारा और विग्नेश ने बताया था कि वे 6 साल पहले ही रजिस्टडर्ड मैरिज कर चुके हैं। इसके बाद शासन ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।
610
किच्चा सुदीप- अजय देवगन का भाषाई विवाद
साउथ स्टार किच्चा सुदीप और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ट्विटर पर उलझ गए थे। दोनों के बीच हिंदी भाषा को लेकर तनातनी मच हो गई थी। किच्चा सुदीप के हिंदी के राष्ट्रीय भाषा होने पर सवाल उठाए थे।
710
किच्चा सुदीप के बयान पर अजय देवगन ने तंज कसते हुए उनसे पूछा था कि, ऐसा ही है तो साउथ लैंग्वेज की फिल्मों को हिंदी में डब क्यों किया जाता है। इसके बाद देश में एक बार फिर भाषाई विवाद छिड़ गया था।
810
कांतारा पर लगा चोरी का आरोप
दक्षिण भारत के कल्चर को हाइलाइट करने वाली कांतारा इस साल की मेगा हिट साबित हुई है। ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) द्वारा लिखी और निर्देशित इस मूवी पर केरल बेस्ड बैंड थैक्कुडम ब्रिज ने वराह रूपम गीत को चोरी करके बनाए जाने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने इस गाने के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी। हालांकि बाद में कोर्ट ने इस पिटीशन को रिजेक्ट कर दिया था।
910
लाइगर पर ईडी का शिकंजा
साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और अन्नया पांडे की मूवी 'लाइगर' (Liger) को पूरे भारत में रिलीज़ किया गया था। ये मूवी सुपर फ्लॉप हो गई, हालांकि इस नपर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा था। ईडी ने आरोपों का जवाब देने के लिए विजय देवरकोंडा से पूछताछ की थी ।
1010
लाइगर मूवी की मेकिंग में नेताओं का कालाधन लगे होने के आरोप नेता Bakka Judson ने लगाए थे। इसके बाद ईडी ने कार्रवाई की है। विजय के अलावा डायरेक्टर पुरी जगन्नाध और प्रोड्यूसर चार्मी कौर से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।