अखाड़े से शुरू होकर नच के मंच तक पहुंची बबीता फोगाट की लव स्टोरी, शादी में लिए थे 8 फेरे

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय महिला पहलवान (Wrestler) बबीता फोगाट (Babita Phogat) 20 नवंबर यानी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट (Birthday Celebrate) कर रही हैं। अपने शानदार खेल के जरिए उन्‍होंने कई मेडल अपने नाम किए। गीता-बबीता पर बनी फिल्म 'दंगल' के जरिए दोनों बहनों ने बहुत पॉपुलैरिटी हासिल की। अपनी पहलवानी से दुनिया भर में नाम कमाने वालीं बबीता फोगाट की लव स्टोरी भी बहुत दिलचस्प रही है। अखाड़े में पहलवान विवेक सुहाग के साथ उनकी लव लाइफ की शुरुआत हुई, दोनों ने अपने बीच की केमेक्ट्री नच बलिए के मंच पर भी दिखाई थी। लेकिन क्या आप जानते है शादी के वक्त बबीता और विवेक ने 7 की जगह 8 फेरे लिए थे। इसके पीछे की वजह क्या है आइए आपको बताते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 20, 2020 7:07 AM IST

19
अखाड़े से शुरू होकर नच के मंच तक पहुंची बबीता फोगाट की लव स्टोरी, शादी में लिए थे 8 फेरे

हरियाणा के छोटे से भिवानी जिले से निकली दंगल गर्ल यानी गीता और बबीता फोगाट आज अपनी जीत का लोहा पूरी दुनिया में मनावा चुकी हैं। दोनों बहनें भारत के लिए कई मेडल जीत चुकी हैं।

29

30 साल की बबीता फोगाट ने स्काटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स 2014 में 55 किलोग्राम की फ्रीस्टाइल कुश्ती में कनाडा की महिला पहलवान ब्रितानी लाबेरदूरे पहलवान को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। 

39

बबीता अपने खेल को लेकर जीतना फेमस है उतना ही अपने अफेयर और शादी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। बबीता की मुलाकात विवेक सुहाग (Vivek Suhag) से 2014 में सोनीपत के साईं सेंटर में कुश्ती खिलाड़ियों के लिए लगे एक नेशनल शिविर के दौरान हुई थी। 

49

विवेक बताते हैं कि पहली मुलाकात में ही उन्हें बबीता की सादगी बहुत पसंद आई। वे हर बात में सुलझी और सरल हैं। बस यही से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। हालांकि दोनों की मुलाकात कम ही होती थी।

59

इसके बाद दोनों ने डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में भी शिरकत की। बबीता ने शो में आने के पीछे की वजह बताई थी कि वो डांस के जरिए विवेक को और जानने-समझने की कोशिश करेंगी।

69

रेस्लर बबीता फोगाट और विवेक सुहाग की जोड़ी ने नच के मंच पर हर हफ्ते अपनी परफॉर्मेंस से सबको चौंका दिया था। हालांकि ये जोड़ी सीजन की विनर नहीं बन पाई थी। लेकिन इस शो के दौरान दोनों की केमेस्ट्री लोगों के सामने जरूर आ गई थी।

79

इसके बाद 1 दिसंबर 2019 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी की सबसे दिलचस्प बात यह थी कि दोनों ने 7 फेरों की बजाय 8 फेरे लेकर 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया। दोनों ने ही एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने का भी आह्वान भी किया।

89

बता दें कि बबीता और विवेक की शादी हरियाणा के बलाली गांव में बिना दान-दहेज और साधारण तरीके से हुई थी। दोनों की शादी में परिवार के अलावा कई विदेशी पहलवान भी शामिल हुए। इस मौके पर उनकी बड़ी बहन गीता फोगाट अपने पति के साथ नजर आई थी। 

99

बबीता के पति विवेक सुहाग 2018 में भारत केसरी का खिताब जीत चुके हैं। सरल स्वभाव के विवेक और इनका परिवार भी बबीता की तरह ही सादगी को बेहद पसंद करता हैं। 

 

 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos