दीपक हुड्डा की दुल्हनिया बनीं बॉक्सर स्वीटी बूरा, देखें दोनों की शादी की तस्वीरें

Published : Jul 08, 2022, 07:55 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय कबड्डी टीम के कैप्टन दीपक हुड्डा (Kabaddi player Deepak Hooda) शुक्रवार शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा (Indian boxers sweety Bura) संग सात फेरे लिए है। दोनों की शादी हरियाणा के हिसार जिले में हुई। दीपक और स्वीटी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। जिसमें स्वीटी बेहद ही खूबसूरत लग रही है, तो वहीं दीपक भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं दोनों की शादी की यह तस्वीरें...

PREV
18
दीपक हुड्डा की दुल्हनिया बनीं बॉक्सर स्वीटी बूरा, देखें दोनों की शादी की तस्वीरें

इन दिनों पूरे देश में शादियों का सीजन चल रहा है। इस बीच भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक हुड्डा भी शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने बॉक्सर स्वीटी बूरा को अपनी दुल्हनिया बनाया।

28

स्वीटी और दीपक की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दीपक वाइट कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, उन्होंने ग्रीन कलर की चुन्नी कैरी की है। 
 

38

स्वीटी बूरा के लुक की बात की जाए तो उन्होंने दीपक के लुक से मैच करती हुई ग्रीन कलर की चुन्नी सिर पर डाली हुई है और मेहरून और ग्रीन कलर के कंबीनेशन का लहंगा पहना हुआ है।

48

बताया जा रहा है कि दीपक गुरुवार रात 12:00 बजे के बाद बारात लेकर पहुंचे। जिसमें कबड्डी प्लेयर अजय ठाकुर भी बाराती बनकर पहुंचे और दूल्हे के यार दोस्तों संग खूब नाच गाना हुआ।

58

जब द्वार पर दूल्हे राजा पहुंचे, तो सालियों ने उनका रास्ता घेर लिया और रिबिन काटने के लिए 5 लाख का शगुन मांगा। इस दौरान है दीपक ने अपनी साली को आईफोन 13 प्रो मैक्स शगुन के रूप में दिया। वहीं अन्य सालियों को 5100 रुपए का शगुन भी दिया।

68

शादी से पहले दीपक के टीके की रस्म भी अदा की गई। जिसमें स्वीटी के पिता ने दीपक का परिवार के सदस्य के रूप में स्वागत किया।

78

सबसे ज्यादा मजेदार तो स्वीटी की एंट्री रही। उन्होंने अपनी एंट्री के दौरान प्रेम रतन धन पायो गाने पर डांस किया। इसके बाद दीपक उनका हाथ थामा और उन्हें स्टेज पर लेकर पहुंचे। इसके बाद दोनों की वरमाला की रस्म हुई और शुक्रवार तड़के दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की।

88

बताया जा रहा है कि दोनों 2015 में एक मैराथन के दौरान मिले थे। जिसके बाद दोनों दोस्त बन गए और प्यार परवान चढ़ गया। दीपक ने प्रो कबड्डी लीग खेलों के दौरान स्वीटी को भी आमंत्रित किया था। एक साल बाद दीपक ने उन्हें प्रपोज किया था, लेकिन उन्होंने अब जाकर शादी की।

यह भी पढ़ें हर सिक्सर के 500 रुपए चाहिए..जानें 41वें बर्थडे पर महेन्द्र सिंह धोनी की जिंदगी की 41 रोचक बातें

HBD MS Dhoni: सहवाग का स्वैग, धोनी को बर्थ डे विश में बोले- ओम हेलीकाप्टराय नमः, फैंस ने दी जमकर बधाईयां

Recommended Stories