पुनिया की दुल्हनिया ने हाथ पर लिखवाया होने वाले पति का नाम, हरे रंग के लहंगे में मेहंदी लगा लेट गई सोफे पर

स्पोर्ट्स डेस्क: 25 नवंबर को रेसलर संगीता फोगट (Sangeeta Phogat) की शादी बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) से होगी। अपनी दुल्हनिया को लेने पुनिया 50 बारातियों के साथ पहुंचेंगे। इस बीच होने वाली दुल्हनिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी की तस्वीरें साझा की। इसमें संगीता काफी खुश नजर आ रही हैं।  कोरोना की वजह से संगीता की शादी में सिर्फ परिवार वालों को ही बुलाया गया है। अपनी मेहंदी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मेहंदी हाथों पर सजती है और रंग जिंदगी का बदलता है। फैंस को उनकी तस्वीरें काफी पसंद आ रही है। संगीता ने अपने होने वाले पति का नाम अपने हाथों पर लिखवाया। आइये आपको दिखाते हैं उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें... 

Asianet News Hindi | Published : Nov 25, 2020 7:08 AM IST

19
पुनिया की दुल्हनिया ने हाथ पर लिखवाया होने वाले पति का नाम, हरे रंग के लहंगे में मेहंदी लगा लेट गई सोफे पर

संगीता ने भर-भर हाथ मेहंदी लगवाई है। अपनी मेहंदी सेरेमनी में संगीता ने हरे रंग का लहंगा पहन रखा था। 

29

इसके अलावा उन्होंने कमर पर फूलों से बने कमरबंध को लगाया था। दुप्पटे के साथ होने वाली दुल्हन बेहद खूबसूरत नजर आई। 

39

संगीता ने होने वाले दूल्हे का नाम अपने हाथों पर लिखवाया था। उनकी उंगलियों पर बजरंग लिखा गया है। 

49

फ्लावर ज्वेलरी में संगीता बेहद प्यारी दिख रही है। उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। 
 

59

वहीं एक तस्वीर में होने वाली दुल्हन चश्मा पहन सोफे पर ही लेट गई। लोगों को इनका चुलबुला अंदाज काफी क्यूट लगा। 

69

फोगट बहनों ने अपनी छोटी बहन को जमकर हल्दी लगाई। इसकी तस्वीरें भी संगीता ने शेयर की। 

 

 

79

इससे पहले संगीता ने अपनी हल्दी की तस्वीरें भी शेयर की थी, जहां पीले रंग के फूल के गहनों में उन्हें हल्दी लगाई गई। 

89

वहीं बान रस्म में संगीता आम लड़की की तरह सिर पर दुपट्टा लिए पारम्परिक तरीके से बैठी नजर आई। 
 

99

25 नवंबर को वो मिसेस पुनिया बन जाएंगी। शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। बस अब बारात लेकर दूल्हे राजा अपनी दुल्हन को लेने पहुंचेंगे। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos